Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

कांग्रेस ने शुरू की माई बहिन योजना: महिलाओं को मिलेगा हर माह 2500 रूपये

0 39

कांग्रेस ने इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं को मजबूत बनाने का फैसला किया है। पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में बुधवार को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा और प्रदेश अध्यक्ष ने ‘माई बहिन मान योजना’ का अधिकारिक शुरुआत की। इस योजना का पोस्टर भी आज जारी किया गया है।

कांग्रेस ने शुरू की माई बहिन योजना: मिलेगा हर माह 2500 रूपये

अलका लांबा ने कहा कि इस राज्य-स्तरीय अभियान के तहत कांग्रेस सभी महिलाओं से गारंटी फॉर्म भरवाएगी। बिहार में महागठबंधन की सरकार बन जाने पर, हर जरूरतमंद महिला के खाते में माई बहिन योजना के अंतर्गत हर महीने 2500 रुपये की सम्मान राशि जमा की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस अभियान से जुड़ने के लिए कांग्रेस ने एक मिस्ड कॉल नंबर 8800023525 भी जारी किया है। इसमें महिलाएं अपने पंजीकरण के लिए मिस्ड कॉल कर सकती हैं। इस नंबर पर कॉल कर महिलाएं आसानी से इस योजना से जुड़ सकती हैं।

इसे भी पढ़ें –

Leave a comment