Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

इंडिया में कोरोना हुआ बेदम, एक दिन में 547 मरीज मिले, एक्टिव केस 10 ,000 से नीचे आए

0 534

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

इंडिया में कोरोना का खतरा काफी कम हो गया है। इसका अंदाजा ताजा आंकड़ों से भी लग रहा है। हेल्थ मिनिस्ट्री के अनुसार  पिछले 24 घंटों में केवल 547 नए मरीजों की पुष्टि हुई। यह 8 अप्रैल 2020 से अब तक की सबसे कम संख्या है। बता दें कि 8 अप्रैल 2020 को 540 कोरोना मामले दर्ज किए गए थे।

रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल 2020 के बाद से पहली बार एक्टिव केस की संख्या 10 हजार से नीचे गई है। फिलहाल देश में 9 हजार 468 सक्रिय मामले हैं। यह संख्या कुल मामलों की केवल 0.02% है।

 रिकवरी रेट पर गौर करें तो यह 98.79% तक पहुंच गया। अब कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 41 लाख 26 हजार 924 हो गई। अप्रैल 2020 के बाद से पहली बार एक्टिव केस की संख्या भी 10 हजार से नीचे गई।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

डेटा के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से केवल एक मौत दर्ज की गई। यह महाराष्ट्र में हुई। इसी के साथ मौत का आंकड़ा 5 लाख 30 हजार 532 हो गया है। मृत्य दर 1.19 फीसदी दर्ज की गई। वहीं, कुल मामलों की संख्या 4 करोड़ 46 लाख 66 हजार 924 हो गई।

हेल्थ मिनिस्ट्री के अनुसार, देश में अब तक 219 करोड़ 80 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की कम से कम एक डोज लग चुकी है। भारत की कोरोना संक्रमण की संख्या 7 अगस्त 2020 को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख को पार कर गई थी।

बता दें कि कोरोना ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया था। इसकी वजह से लाखों जानें गईं। दुनिया पूरी तरह से ठप हो गई है। इस वायरस का इलाज नहीं था। वैक्सीन खोजी गई। दुनिया भर में इसकी डोज लगाई गई।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off