Sen your news articles to publish at [email protected]
चिराग पासवान लड़ेंगे चुनाव? पार्टी का स्टैंड साफ!
बिहार विधान सभा चुनाव को लेकर चर्चा तेज हो रही है। इस बीच, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपनी राय दी है। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी चाहेगी, तो वे आगामी चुनाव लड़ सकते हैं। चिराग ने संकेत दिए कि यदि पार्टी उन्हें मैदान में उतारने का फैसला करेगी, तो वे पूरी तरह तैयार हैं। उनका उद्देश्य है कि बिहार में चुनाव भी वैसे ही शानदार प्रदर्शन करें जैसे हाल का लोकसभा चुनाव दिखा।
चिराग पासवान लड़ेंगे चुनाव: सर्वसम्मत प्रस्ताव आया
पार्टी के भीतर और समर्थकों के बीच यह मांग जोर पकड़ रही है कि चिराग बिहार में रहकर सक्रिय नेतृत्व करें। माना जा रहा है कि इससे लोजपा (आर) मजबूत होगी, और इसके साथ ही एनडीए गठबंधन को भी फायदा पहुंचेगा। हाल ही में हुई पार्टी की बैठक में सर्वसम्मत प्रस्ताव आया कि चिराग को चुनाव लड़ना चाहिए।
चिराग ने चुनाव लड़ने की संभावना पर कहा कि वे पार्टी के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वे सोच रहे हैं कि क्या उनके चुनाव लड़ने से पार्टी और गठबंधन को वाकई फायदा होगा। अभी तय नहीं हुआ है कि वे किस विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।
उनका विजन बहुत साफ है— बिहार को आत्मनिर्भर और तरक्की पसंद बनाना। उन्होंने कहा, “बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट”। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार को आगे बढ़ाना है, तो खुद यहां रहकर नेतृत्व करना पड़ेगा। जमुई सांसद और लोजपा (आर) के बिहार प्रभारी अरुण भारती ने भी कहा कि जनता की मांग है कि चिराग जल्द राजनीति में सक्रिय हों।
इसे भी पढ़ें – Bihar के Government Hospital में चिकित्सा सेवाएं लापरवाह, छोटी लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्या ने देश को झकझोर दिया