Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

तंत्र-मंत्र के चक्कर में पिता ने दे दी अपनी बेटी की बली

पिता ने दी बेटी की बली

0 553

पटना:सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना क्षेत्र के उफरौलिया गांव में एक बाप ने तंत्र-मंत्र के चक्कर में अपनी ही बेटी की बली दे दी। बेटी की हत्या करने के बाद शव को शमशान में गाड़ दिया। जब कुछ ग्रामीण मिट्टी खुदाई का काम कर रहे थे तब जाकर पूरे मामले का खुलासा हुआ। मिट्टी खुदाई के दौरान लड़की का शव निकलने से अफरा-तफरी का माहौल मच गया। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता से पूछताछ की तब जाकर उसने पूरा राज खोला।

इंदल महतो तंत्र-मंत्र के चक्कर में रहता था। इंदल महतो के तीन बेटियां है। एक बेटी की शादी हो चुकी है। एक बेटी को लेकर उसकी पत्नी मायके गई थी। 12 साल की छोटी बेटी घर पर थी। इंदल महतो अपनी बेटियों की शादी को लेकर चिंतित रहता था। उसकी पत्नी ने पुलिस को बताया कि पति बेटियों की हत्या कर देने की बराबर धमकी देता था। इंदल की पत्नी मायके में थी जब उसने इस हत्या को अंजाम दिया।

आरोपी इंदल महतो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पहले तो वो खामोश रहा। जब पुलिस ने सख्ती दिखाई तो तब जाकर उसने पूरा राज उगला। घर में ही उसने बेटी की हत्या की और शव को श्मशान में ले जाकर गाड़ दिया। शव को देर रात श्मशान से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। पुलिस को जांच-पड़ताल में घर से खून के धब्बे मिले हैं। स्थानीय लोग आरोपी के फांसी की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब वो अपनी संतान का नहीं हुआ तो और किसका होगा।

Leave a comment