Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

तेजी से बिहार की ओर बढ़ रहा है मानसून, 15 जिलों में बारिश होने की आशंका

0 625

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

पटना: बिहार में इन दिनों भंयकर गर्मी पड़ रही है। हालात ये हैं कि दिन में घर से निकला भी मुश्किल हो रहा है। लेकिन जल्द ही बिहारवासियों को इस उमस भरी गर्मी से राहत मिलने वाली है। 24 घंटों के भीतर राज्य के 15 जिलों में बारिश होने की आशंका जताई जा रही है।  जिन 15 जिलों में बारिश होने की आशंका जताई गई है, वहां  बिजली और हवा की गति 30-40 किमी प्रतिघंटा रहने का अनुमान है। ऐसे में मौसम विभाग की ओर से इन राज्यों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मानसून बंगाल के उत्तर पश्चिम की खाड़ी, उत्तर पूर्व के कुछ हिस्सों से होते हुए मिजोरम, मणिपुर और नगालैंड के अधिकांश भागों में पहुंच गया है। इसके प्रभाव से बिहार के पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, भागलपुर और कटिहार जिले में बारिश होने की आशंका जताई गई है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर हल्के से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गई।  मौसम विज्ञान केंद्र पटना के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पूर्णिया जिले में मानसून का 13 से 15 जून के बीच पहुंच जायेगा। इसके बाद पूरे राज्य में मानसून की मजबूत स्थिति बने होने के साथ अच्छी बारिश के आसार हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

राज्य के इन शहरों में आज का अधिकतम तापमान

 

  • पटना              39.4
  • औरंगाबाद      42.2
  • रोहतास         42.8
  • बांका            36.7
  • बक्सर           42.1
  • सिवान           38.0
  • सारण             37.5
  • वाल्मीकि नगर      36.0
  • पूर्वी चंपारण         35.5
  • पश्चिमी चंपारण      37.6
  • दरभंगा                 38

 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off