Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

परीक्षा में उत्तरपुस्तिका में छात्र ने खेसारी लाल यादव का जाईं बजारे ले ले आईं एगो कोको-कोला गाना लिखा, उत्तरपुस्तिका देख शिक्षक के भी उड़े होश

0 655

पटना: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के चाहने वालों की यूपी-बिहार में भरमार हैं। उनके लिए दर्शक क्रेजी रहते हैं। अब उनके एक फैन की दीवानगी परीक्षा के उत्तर पुस्तिका में भी दिख गई। भोरे प्रखंड के बीपीएस कॉलेज में 11वीं के एक छात्र ने अपनी परीक्षा में सवाल के जवाब में खेसारी लाल यादव का मशहूर गाना लिख दिया। अब ये उत्तरपुस्तिका सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

अखिलेश यादव नाम के इस छात्र ने प्रश्न चार के बदले उत्तर पुस्तिका में खेसारी लाल यादव का गाना लिख दिया। जिसे देखकर शिक्षक का भी सिर चकरा गया। छात्र ने लिखा, ये राजा जाईं बजारे ले ले आईं एगो कोको-कोला। छात्र यहीं नहीं रुका साथ ही उसने भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की विशेषताओं की भी चर्चा की है।

छात्र ने खेसारी लाल की  विशेषता बताते हुए लिखा,  यह गाना ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव द्वारा गाया गया है जो यूट्यूब पर ट्रेंडिंग नंबर एक पर है। उत्तरपुस्तिका सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इसकी जांच जारी है। बता दें कि इसी साल मार्च में छपरा से भी एक ऐसा मामला सामने आया था। जिसमें छात्र ने उत्तर पुस्तिका में लिखा था,  उसे पास कर दिया जाए उसकी शादी है। साथ में गाना भी लिखा था- तहरा अंखिया के काजरा ए जान झगड़ा करा देले बा।

 

Leave a comment