Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

प्रशांत किशोर का स्वास्थ्य मंत्री पर हमला, कहा- रिकमेंडेशन वाले लीडर

प्रशांत किशोर का स्वास्थ्य मंत्री पर हमला कहा रिकमेंडेशन वाले लीडर
0 163

बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। जनसुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर भी चुनाव को लेकर पूरा जोर लगा रहे हैं।

बिहार में संपूर्ण क्रांति और व्यवस्था परिवर्तन के उद्देश्य से शुरू की गई ”बिहार बदलाव यात्रा” के तहत जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर शुक्रवार को सिवान पहुंचे। 

यहां उन्होंने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पर जमकर निशाना साधा। प्रशांत किशोर ने कहा कि मंगल पांडेय ने स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए कोई काम नहीं किया है। इस बार उनकी पार्टी (भाजपा) भी उनको साइड करेगी।

प्रशांत किशोर का स्वास्थ्य मंत्री पर हमला

प्रशांत किशोर ने कहा कि आज मैं एक बड़ा खुलासा कर रहा हूं। मंगल पांडेय की हालत इस वक्त काफी खराब है। उन पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का दबाव है। उन्हें इस बार चुनाव लड़ने को कहा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आज तक मंगल पांडेय ने चुनाव नहीं लड़ा है। ये लोग रिकमेंडेशन वाले लीडर हैं। इसके साथ, प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि इस बार बिहार में बदलाव तय है। बिहार में चुनाव के बाद निजाम बदल जाएगा। लिखकर ले लीजिए प्रदेश में नया मुख्यमंत्री बनेगा।

प्रशांत किशोर ने सिवान में हसनपुरा प्रखंड स्थित मजार पर चादरपोशी कर बिहार की बेहतरी के लिए दुआ मांगी। दारौंदा बाजार में समर्थकों ने प्रशांत किशोर को लड्डुओं से तौला।

इस दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में अधिकारी और नेता राशन कार्ड बनाने से लेकर जमीन की रसीद कटाने तक के लिए रिश्वत ले रहे हैं, जिससे आम लोग परेशान हैं।

उन्होंने सिवान की जनता से अपील की कि उन्हें और उनके बच्चों को लूटने वाले नेताओं से दूर रहें और प्रदेश में जनता का राज स्थापित करने में अपनी भूमिका निभाएं।

इसे भी पढ़ें – महागठबंधन के साथ आयी RLJP: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में साथ लड़ेगी

Leave a comment