Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

बिहार विधानसभा 2025 की ताजा सर्वे, वोटरों की पहली पसंद बने तेजस्वी

0 70

बिहार की राजनीति में फिर से वही पुराना घमासान, लेकिन इस बार महिला वोटर्स ने कहानी में ट्विस्ट डाल दिया है। नीतीश कुमार वाली एनडीए, मतलब जेडी(यू) और बाकी मित्रगण, अबकी बार महागठबंधन से आगे चल रही है। दिलचस्प बात ये कि महिलाएँ सरकार बनाने के सवाल पर सबसे पहले एनडीए का नाम ही ले रही हैं – बिहार विधानसभा 2025 की ताजा सर्वे  पोल में जमकर सपोर्ट मिला है। चुनाव तो अक्टूबर-नवंबर में होंगे, लेकिन मई की शुरुआत में इनकइनसाइट के ओपिनियन पोल ने माहौल पहले से ही गर्म कर दिया।

अब पोल के आँकड़ों की बात करें तो, नीतीश कुमार महिलाओं में जबरदस्त फेवरेट हैं। करीब 45% महिलाओं ने बोला– हमें तो फिर से नीतीश चाहिए। उधर, नौजवानों का दिल तेजस्वी यादव पर आ गया है। 18-29 साल के 42% युवाओं ने तेजस्वी को ही अपनी पहली पसंद बता दिया।

बिहार विधानसभा 2025 की ताजा सर्वे

मगर ये मत समझना कि युवाओं की पूरी फौज महागठबंधन के साथ है। असल में, 18-29 एज ग्रुप के 44.6% अभी भी एनडीए को वोट देने के मूड में हैं, जबकि 39.5% ने महागठबंधन का नाम लिया। और हाँ, प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को तो बस गिनती के 0.76% वोट मिले। भाई, नाम तो सुना था, वोट कहाँ हैं?

महिला वोटर्स का मूड एकदम साफ है – 60% से ज्यादा चाहती हैं कि एनडीए फिर से सरकार बनाए। महागठबंधन को सपोर्ट करने वाली महिलाओं की संख्या 28.4% है।

वोटरों की पहली पसंद बने तेजस्वी

फिर भी, तेजस्वी यादव का क्रेज भी कम नहीं। 39% लोगों ने कहा, मुख्यमंत्री तो तेजस्वी ही बनें। नीतीश को 34% का सपोर्ट मिला। पिछले सी-वोटर सर्वे में भी तेजस्वी सबसे आगे थे, तो ये कोई पहली बार नहीं है कि वो टॉप फेवरिट बनकर उभरे हैं।

उम्र के हिसाब से देखें तो, 30-39 और 60 साल से ऊपर के लोग भी तेजस्वी को ही पसंद कर रहे हैं। जबकि 40-49 और 50-59 वाले नीतीश कुमार के खेमे में हैं। और हाँ, सबसे मज़ेदार फैक्ट – 45.8% पुरुष वोटर्स ने मुख्यमंत्री के लिए तेजस्वी को चुना है।

तो कुल मिलाकर, बिहार की सियासत में अभी काफी उथल-पुथल है, और हर वर्ग की अपनी-अपनी पसंद है। आगे क्या होगा, ये तो चुनाव के नतीजे ही तय करेंगे।

इसे भी पढ़ें – महागठबंधन के साथ आयी RLJP: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में साथ लड़ेगी

Leave a comment