Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली में: राहुल बोले- नफरत के बाजार में प्यार की दुकान खोलने आए

0 422

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

3000 KM  की दूरी तय करने के बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने शनिवार सुबह बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश किया। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की शनिवार को दिल्ली में एंट्री हो गई। राजधानी पहुंचते ही राहुल गांधी बोले- मैंने RSS और BJP के लोगों से कहा है कि हम आपके नफरत के बाजार में प्यार की दुकान खोलने आए हैं।

यात्रा को आज 108 दिन हो गए हैं। राहुल ने अब तक 3 हजार किलोमीटर की दूरी तय की है। आज इस यात्रा में साउथ सुपरस्टार कमल हासन भी शामिल होंगे। दिल्ली कांग्रेस विंग के मुताबिक, यात्रा एक दिन में 23 किमी का सफर तय करेगी और शाम साढ़े चार बजे लाल किले पर समाप्त होगी। इसके बाद यात्रा में 9 दिन का ब्रेक रहेगा।

बीजेपी नफरत फैलाती हैं, हम प्यार फैलाते हैं। हम सभी भारतीयों को गले लगाते हैं। कांग्रेस की तरह ही हर भारतीय को देश में प्यार फैलाने के लिए एक छोटी सी दुकान खोलनी चाहिए। भारत जोड़ो यात्रा में कहीं नफरत नहीं है। इस यात्रा में कोई गिरता है तो सब लोग उसको उठा देते हैं। मदद करते हैं सभी, यही सच्चा हिंदुस्तान है।

राहुल ने कहा कि आप किसी से भी पूछिए कि क्या इस यात्रा में किसी से धर्म पूछा गया? अमीर और गरीब का अंतर किया गया? तो जवाब मिलेगा-नहीं। इस यात्रा में सिर्फ मोहब्बत है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के चलते शनिवार को बदरपुर बॉर्डर से लाल किले तक हैवी ट्रैफिक रहने की संभावना जताई है। पुलिस ने लोगों से कहा है कि यात्रा रूट से हटकर जाने वाली सड़क या बाईपास का इस्तेमाल करें। साथ ही अपने वाहन की जगह पब्लिक ट्रांसपोर्ट से आएं जाएं।

यात्रा के कारण बदरपुर फ्लाईओवर, प्रह्लादपुर रेड लाइट, महरौली बदरपुर रोड, अपोलो फ्लाईओवर, मथुरा रोड सीआरआरआई रेड लाइट, मथुरा रोड, मोदी मिल फ्लाई ओवर, आश्रम चौक, एंड्रयूजगज, कैप्टन गौर मार्ग, लाजपत नगर फ्लाईओवर के नीचे, निजामुद्दीन फ्लाईओवर, प्रगति मैदान सुरंग, आईपी फ्लाईओवर की ओर, सुब्रमण्यम भारती मार्ग/जाकिर हुसैन मार्ग क्रॉसिंग, मथुरा रोड/ शेरशाह रोड टी-प्वाइंट, Q-प्वाइट, R/A जसवंत सिंह, मंडी हाउस, विकास मार्ग (यमुना पुल/लक्ष्मी नगर शकरपुर साइड), मिंटो रोड रेड लाइट, गुरु नानक चौक, राजघाट चौक इलाकों में ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

बहुजन समाजवादी पार्टी के सांसद श्याम सिंह यादव भी दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। एएनआई के मुताबक इसके लिए उन्हें राहुल गांधी ने चिट्‌ठी लिखकर आमंत्रण भेजा था।

शनिवार रात से भारत जोड़ो यात्रा 9 दिन के रेस्ट पर रहेगी। इसके बाद 3 जनवरी से उत्तर प्रदेश से दोबारा शुरू होगी। इस दौरान यात्रा तीन जिलों को कवर करेगी। गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर से भारत जोड़ो यात्रा एंट्री उत्तर प्रदेश में होगी। इसके बाद 4 जनवरी को बागपत, 5 जनवरी को शामली और 6 जनवरी को कैराना से होकर दूसरे चरण में हरियाणा के सोनीपत में एंट्री करेगी। इसके बाद पंजाब और जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना होगी।

7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा ने अब तक 9 राज्यों का सफर तय कर लिया है। इनमें तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा शामिल हैं। हालांकि, हरियाणा में यात्रा का दूसरा फेज बाकी है।

भारत जोड़ो यात्रा ने 107 दिन में 9 राज्यों के 46 जिलों को कवर किया है। यानी राहुल और उनके सहयोगी करीब 3000 किमी की यात्रा पूरी कर चुके हैं। पार्टी का लक्ष्य 150 दिनों में 12 राज्यों का सफर तय कर पैदल 3570 किलोमीटर की दूरी तय करना है, यानी सिर्फ 570 किमी का सफर और 3 राज्यों यूपी, पंजाब और जम्मू-कश्मीर से यात्रा का गुजरना बाकी है। दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा का रूट प्लान, जिसे कांग्रेस ने ट्विटर पर शेयर किया है। 

शुक्रवार में हरियाणा में भाजपा पर हमला करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी देश के बाकी हिस्सों में जितनी चाहे उतनी जनसभाएं कर सकती है। लेकिन उसके लिए कोरोना को केवल वहीं है, जहां से भारत जोड़ो यात्रा गुजर रही है।

उन्होंने यह भी कहाकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने मुझे पत्र लिखकर कहा है कि कोविड वापस आ गया है, यात्रा बंद करो। शेष भारत में, भाजपा जितनी चाहे उतनी जनसभाएं कर सकती है, लेकिन जहां भारत जोड़ो यात्रा चल रही है, वहां कोरोना और कोविड है।

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा रोकने से इनकार कर दिया है। हरियाणा के नूंह में उन्होंने कहा- केंद्र सरकार ने अब नया फॉर्मूला निकाला है। मुझे चिट्‌ठी लिखी है कि मॉस्क लगाओ… कोविड फैल रहा है। ये सब यात्रा रोकने के हथकंडे हैं। हिंदुस्तान की सच्चाई से ये लोग डर गए हैं। हमारी यात्रा कश्मीर तक जाएगी। 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off