Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

भारत जोड़ो यात्रा: राहुल बोले- RSS और PM मोदी लोगों से जबरन पूजा करवाना चाहते हैं

0 454

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

भारत जोड़ो यात्रा: हरियाणा के करनाल में भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गाँधी ने पीसी कर कहाकि RSS और PM मोदी जबरन पूजा करवाना चाहते हैं।

राहुल गांधी ने बहु समाना में प्रेस कान्फ्रेंस कर कहा -कांग्रेस तपस्वियों का संगठन है। वहीं RSS और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जबरन पूजा करवाना चाहते हैं। उन्होंने कहाकि यह देश तपस्वियों का है, पुजारियों का नहीं।

राहुल गांधी ने कहाकि कांग्रेस तपस्या का संगठन है। भाजपा पूजा का संगठन है। पूजा दो तरीके की होती है। नॉर्मली पूजा भगवान के पास जाकर होती है। RSS की पूजा अलग है। वह चाहता है कि जबरन उनकी पूजा हो।

भारत जोड़ो यात्रा: मोदी जी चाहते हैं कि जबरन उनकी पूजा हो। देश में सब लोग उनकी पूजा करें। उसका रिस्पॉन्स तपस्या ही हो सकती है। कांग्रेस की तपस्या में कमी हो गई थी, यात्रा से उसे पूरा कर रहे हैं।

सवालों के जवाब में राहुल ने कहाकि यह यात्रा हिंदुस्तान में फैलाए जा रहे डर और धर्म-जाति के नाम पर बांटने की नीति के खिलाफ है। यह यात्रा एक तपस्या है। इससे राजनीतिक फायदा या नुकसान के बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता। यात्रा के 3 लक्ष्य हैं। भारत जोड़ो, डर के खिलाफ खड़े हो।

कांग्रेसी नेता ने कहाकि हिंदुस्तान में आर्थिक असमानता हो रही है। जिसमें सारा धन, मीडिया और दूसरे इंस्टीट्यूशंस 3-4 लोगों के हाथ में हैं। उससे भयंकर बेरोजगारी हो रही है। 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

देश की जनता को बांटकर उनमें नफरत फैलाई जा रही है। हिंदू-मुस्लिम और अलग-अलग जाति के लोगों को लड़ाया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी ने कभी ऐसा नहीं कहा। 

भारत जोड़ो यात्रा: कांग्रेसी नेता ने कहाकि तीन काले कानून किसान को मारने के लिए लाए गए। GST और नोटबंदी भी छोटे कारोबारियों को मारने के लिए लाई गई। यह पॉलिसी नहीं हैं। मैं गारंटी देता हूं कि कांग्रेस पार्टी की सरकार इस तरह आक्रमण नहीं करेगी। किसान की प्रोटेक्शन होगी। अगर हम अरबपतियों का कर्ज माफ कर सकती है तो किसानों को भी लाभ पहुंचाया जाएगा।

राहुल बोले कि मेरे दिमाग में राहुल गांधी नहीं है। यह भाजपा के दिमाग में है। मुझे इमेज का कोई लेना-देना नहीं है। जो चाहे रखो। अच्छी-बुरी जो चाहे रखो। मुझे अपना काम करना है।

यह देश तपस्वियों का है। देश का हर किसान मुझसे ज्यादा चला है। मजदूर ज्यादा चलता है। यह देश पुजारियों का नहीं तपस्वियों का है, RSS-मोदी जबरन पूजा कराना चाहते हैं।

करनाल में पहले दिन राहुल गांधी बहन प्रियंका गांधी के डॉगी लूना को साथ लेकर चले। इस दौरान बॉक्सर बिजेंद्र भी उनके साथ रहे।

भारत जोड़ो यात्रा: 9 जनवरी को सुबह 6 बजे पदयात्रा फिर से गांव खानपुर कोलियां से शुरू होगी। यहां से यात्रा सुबह 10 बजे शाहाबाद के PWD रेस्ट हाउस में पहुंचेगी। इसके पश्चात साढ़े 3 बजे पट्टी बोरीपुर से शुरू होगी और शाम साढ़े 6 बजे अंबाला के मोहड़ा मंडी आकर रुकेगी। यहां यात्रा का रुख अंबाला कैंट की अनाज मंडी की ओर होगा और यहीं रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off