Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

भारी बारिश ने असम में बिगाड़े हालात, तेज पानी के बहाव में पटरी से पलटी ट्रेन

बाढ़ और मूसलाधार बारिश ने असम में मचाई तबाही

0 373

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

गुवाहटी: असम में हो रही मूसलाधार बारिश और बाढ़ ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। राज्य में करीब 20 जिलों के 2 लाख से अधिक लोग बारिश और बाढ़ के कारण प्रभावित हुए हैं। तकरीबन 222 गांव बाढ़ के पानी में डूब गए हैं। कई जगहों पर तो लैंडस्लाइड भी हुआ है, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई है। असम के पड़ोसी राज्य मेघालय और अरुणाचल प्रदेशों में भी भारी बारिश हो रही है, जिसकी वजह से नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। 33 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित कैंप में लाया गया है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

बताया जा रहा है कि दीमा हसाओ पर्वतीय जिले का संपर्क देश के बाकी हिस्सों से टूट गया है। अब तक कछार जिले में बाढ़ से  51,357 लोग प्रभावित हुए हैं जबकि इससे पहले, भूस्खलन के कारण दीमा हसाओ में तीन लोगों की मौत हुई थी। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्य में बाढ़ और बारिश से अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है। बरोरार वहीं कई जगह सड़कें बह गई हैं और पटरियां पानी में डूब गई हैं। बाढ़ के पानी से 16,645.61 हेक्टेयर फसल भूमि बर्बाद हो चुकी है। इसके साथ ही कई ट्रेनें बीच रास्ते में ही अटक गईं। जिसके बाद यात्रियों को निकालने के लिए वायुसेना की मदद लेनी पड़ी है। सेना को भी राहत और बचाव कार्य में लगाया गया है।

बाढ़ की वजह से असम में हजारों जानवर भी प्रभावित हुए हैं। बहुत सारे घरों में नुकसान हो गया है। बराक वैली से रेल और रोड संपर्क को भारी नुकसान पहुंचा है। 76 किलोमीटर के स्ट्रेच में 26 जगहों पर पटरियां और पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। भारी बारिश के चलते जहां 17 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है तो वहीं दो ट्रेनें सस्पेंड भी की गई हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off