Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

मस्जिद पर फहराया भगवा झंडा, आरोपी के तलाश में जुटी पुलिस

मस्जिद में लहराया भगवा झंडा

0 347

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

बेंगलुरु:देश के कई राज्यों में इन दिनों मस्जिदों में लाउडस्पीकर का विवाद जारी है। ये विवाद महाराष्ट्र से अब कर्नाटक तक जा पहुंचा है। चारों ओर मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाने की मांग की जा रही है। इसी बीच कर्नाटक के बेलागावी जिले में एक मस्जिद के ऊपर भगवा झंडा लहराए जाने का मामला सामने आया है। हालांकि सूचना मिलने पर पुलिस ने झंडा को हटा दिया है। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

कर्नाटक के बेलागावी जिले के सत्तीगिरे गांव में स्थित मस्जिद पर बुधवार की सुबह-सुबह भगवा झंडा लहराता हुआ देखा गया। लोग सुबह-सुबह मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए आए थे तो वो मस्जिद पर भगवा झंडा देखकर हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को इस मामले की जानकारी दी। इलाके में तनाव बढ़ने लगा। हिन्दु और मुस्लिम दोनों ही पक्षों के समझदार लोगों ने मामले को बिगड़ने से पहले ही संभाल लिया। झंड़े को मस्जिद से उतार लिया गया। इलाके में इस वक्त शांति और एहतियात के तौर पर पुलिस के जवान तैनात हैं।

पुलिस जांच में जुटी हुई है कि आखिर मस्जिद के ऊपर झंडा लगाने वाला शख्स कौन है? पुलिस मस्जिद के आसपास लगे सीसीटीवी का फुटेज खंगाल रही थी, लेकिन अभी तक कुछ भी हाथ नहीं लगा है। बीते दिनों भी कर्नाटक के चर्च में भी भगवा झंडा फहराया गया था। इसके साथ-साथ चर्च में भगवान हनुमान की तस्वीर भी रखी गई थी। यह घटना कदबा जिले में हुई थी। पुलिस इसकी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थी लेकिन अब तक कुछ हाथ नहीं लगा है। पुलिस को जांच-पड़ताल के दौरान मौके पर कुछ शराब की बोतलें भी मिली थीं।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off