Sen your news articles to publish at [email protected]
मुम्बई में सम्मानित हुए बिहार के पंकज और महेंद्र: मिला राम तांबे पुरस्कार
मुम्बई में सम्मानित हुए के बिहार पंकज और महेंद्र
देश की आर्थिक राजधानी मुम्बई के ताड़देव स्थिति जनता केंद्र में 17 मई की शाम सामाजिक कार्य और समाजवादी विचार के समृद्धि लिए समर्पित संजीव तांबे की स्मृति में राम तांबे पुरस्कार से बिहार के दो वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता बेतिया ( चंपारण) के पंकज और कोशी के महेंद्र यादव को सम्मानित किया गया।
74 आंदोलन के समय छात्र युवा वाहिनी से सामाजिक कार्य करने वाले पंकज चंपारण की भूमि को अपना कार्य क्षेत्र बनाया और वहां तभी से आज तक शांतिपूर्ण तरीके से पर्चाधारियों को जमीन का कब्जा दिलाने, गंडक कटाव पीड़ितों को बसाने के भूमि आंदोलन की अगुआई की है।
मिला राम तांबे पुरस्कार
वहीं महेंद्र यादव जन आंदोलनों के राष्ट्रीय समन्वय से 2004 में अपने कार्य शुरू कर अनेक जनता और विस्थापितों के आंदोलनों, सूचना अधिकार आंदोलनों में लगे रहे। वर्ष 2008 की कोशी त्रासदी के पीड़ितों के बीच कार्य करते हुए सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल होने के बाद ठीक होने पर कोशी और वहां के लोगों के लिए अपने को समर्पित कर दिया। पीड़ितों के पुनर्वास, या कोशी तटबंध के भीतर के लोगों की आवाज वे और उनके द्वारा स्थापित जन संगठन कोशी नव निर्माण मंच बन गया है।
अनेक प्रबुद्ध और वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे
मुंबई के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में अनेक प्रबुद्ध और वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षा संजीव साबडे, स्वागत सुनील तांबे संचालन सर्वोदयी जयंत दीवान ने की। वहीं संजीव चंदोकर, समाजवादी नेता मधुलिमए के पुत्र अनिरूद्ध, बिहार के वरिष्ठ पत्रकार अमरनाथ झा, यूसुफ मेहर अली केंद्र से गुड्डी, घर बचाओ घर बनाओ आंदोलन की पूनम कन्नौजिया, संजीव तांबे के परिवार से उनकी बहन शर्मिला तांबे, सौमित्र तांबे, जवाहर नागौरी, इत्यादि उपस्थित रहे।
पुरस्कार मिलने पर मुंबई के स्वतंत्रता सेनानी और वरिष्ठ समाजवादी डॉ जी जी पारीक, पर्यावरणविद मेधा पाटकर ने बधाई दी है। वहीं बिहार के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता च अ प्रियदर्शी, मणिलाल, सिद्धार्थ, राहुल, विनोद, जाहिब अजमल, सहित अनेक लोगों के हर्ष व्यक्त किया है।
इसे भी पढ़ें – बिहार कैबिनेट में बड़ा फैसला 2025: गया शहर नए नाम से जाना जाएगा