Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

शादी के दिन दुल्हन ने दिया बच्चे को जन्म

0 345

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

शादी के दिन इस दुल्हन ने बच्चे को जन्म दिया। जिसके बाद पूरा कार्यक्रम कैंसिल करना बड़ा और बारातियों को भी वापस जाना पड़ा। ऊपर से कपल के इतने पैसे भी बर्बाद भी हो गए। दरअसल, दुल्हन पहले से ही प्रेग्नेंट थीं और उसकी डिलीवरी की डेट 1 महीने बाद की थी। लेकिन ठीक शादी के दिन ही दुल्हन को दर्द उठने लगा जिसके बाद शादी रद्द करनी पड़ी।

ये पूरा मामला स्कॉटलैंड के स्टर्लिंगशायर का है। यहां के गार्टमोर विलेज हॉल में तकरीबन 200 गेस्ट हेयरड्रेसर रेबेका मैकमिलन और निक चीथम की शादी में शिरकत करने वाले थे। लेकिन शादी के कुछ घंटे पहले ही रेबेका को लेबर पेन शुरु हो गया जिसके बाद कपल को शादी रद्द करनी पड़ी।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

रेबेका मैकमिलन ने कहा कि हर दुल्हन ये चाहती हैं कि शादी का दिन उनके लिए यादगार हो। हमारे बेटे रोरी चीथम ने हमारे लिए इस दिन को बहुत ही यादगार बना दिया। भले ही हमारी शादी नहीं हो पायी लेकिन इस दिन भगवान ने हमें खूबसूरत सा बेटा दिया।

रेबेका मैकमिलन और निक चीथम ने साल 2021 जुलाई में सगाई की थी। दोनों की मुलाकात ऑनलाइन हुई थी। इसके बाद 5 सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद कपल ने शादी करने का फैसला लिया था। 21 मई 2022 को कपल की शादी होने वाली थी। रेबेका को जब पता चला कि वो प्रेग्नेंट हैं और 20 जून को उनका बच्चा होने वाला है तो उन्होंने जल्द से जल्द शादी करने का फैसला लिया।

रेबेका ने कहा कि हम शादी की तारीख आगे बढ़ाना चाहते थे लेकिन कोरोना पेंडेमिक के बाद हमने सोचा कि जिंदगी बहुत छोटी है, ना जाने आगे क्या होगा। ऐसे में हमें शादी कर लेना चाहिए। लेकिन ठीक शादी के दिन ही रेबेका को लेबर पेन शुरु हो गए।

सही वक्त पर शादी कैंसिल करने से कपल को 12 लाख रुपये का नुकसान हो गया।  इसके बाद भी रेबेका और निक खुश हैं अपने बेटे के पैदा होने से। अब दोनों भविष्य में शादी करेंगे।

 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off