Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

सम्राट पृथ्वीराज में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) पर भारी पड़े सोनू सूद (Sonu Sood)

0 485

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

हाल ही में 3 जून को देशभर के सिनेमाघरों में अक्षय कुमार स्टारर फिल्म सम्राट पृथ्वीराज रिलीज हुई। फिल्म में अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर, सोनू सूद और संजय दत्त अहम भूमिका में हैं। फिल्म में अक्षय कुमार सम्राट पृथ्वीराज की भूमिका में हैं। पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने सम्राट पृथ्वीराज की पत्नी संयोगिता का किरदार निभाया है। संजय दत्त  काका कन्हा का किरदार निभा रहे हैं, जो पृथ्वीराज के काका थे। सोनू सूद सम्राट पृथ्वीराज के परम मित्र चंदबरदाई की भूमिका निभाई है। भले ही फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में हो लेकिन सोनू सूद उनपर भारी पड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

कोरोना काल के दौर से ही लोगों के दिलों में सोनू सूद की खास जगह बन गई है। वो जरुरतमंदों की मदद करने के लिए हमेशा आगे रहते हैं। यहीं वजह है कि सोनू सूद गरीबों के मसीहा बन गए हैं। उनकी पॉपुलैरिटी में बहुत इजाफा हुआ है। ऐसा ही कुछ फिल्म सम्राट पृथ्वीराज के रिलीज होने में भी देखा गया। सोनू सूद के फैंस का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे  वीडियो में फैंस सिनेमाघर के सामने सोनू सूद के पोस्टर पर दूध चढ़ा रहे हैं।

फैन्स ने सम्राट पृथ्वीराज में उनके लुक जैसा लुक अपनाया है। सोनू सूद के पोस्टर पर कुछ फैन्स सबसे पहले दूध चढ़ाते हैं। उसके बाद वह नोट और फूलों की माला चढ़ाते हैं। पोस्टर के आगे बच्चों को डांस करते हुए देखा जा सकता है। सोनू सूद को सभी ने रियल हीरो बताया। वायरल वीडियो को सोनू सूद ने अपने ट्विटर हैंडल से रीट्वीट किया है।

 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off