Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

हैवान पुजारी, दुख दूर करने के नाम पुजारी ने किया महिला के साथ दुष्कर्म

हैवान पुजारी

0 374

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

चंडीगढ़: हरियाणा के हिसार से शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां मंदिर के एक पुजारी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पुजारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी है। पीड़िता ने बताया कि पुजारी ने उसका दुष्कर्म किया और साथ ही 1 लाख रुपये और गहने भी ठगे।

यह पूरा मामला हिसार के आजाद नगर का बताया जा रहा है। आरोपी पुजारी का नाम नरेश है। आरोपी पीड़िता के पड़ोस में ही रहता था। उसने पीड़िता के पड़ोस में ही एक प्लॉट खरीदकर मकान बनाना शुरु कर दिया था। पीड़िता के घर उसका आना-जाना था। पीड़िता ने बताया कि एक दिन आरोपी उसकी सास को मंदिर में ले गया और बोला कि आपके घर में कष्ट आने वाला है। ये कष्ट पूजा-पाठ से दूर होगा। इसके बाद आरोपी पुजारी का आना-जाना पीड़िता के घर बढ़ गया। एक दिन पीड़िता को अकेला पाकर आरोपी पुजारी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बना लिया।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

पीड़िता का पति सीआरपीएफ है और वो दूसरे राज्य में तैनात है। इसका मौका पाकर ही आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी पुजारी ने धमकी दी कि अगर तुमने किसी को बताया तो मैं तुम्हारा वीडियो वायरल कर दूंगा। वीडियो वायरल  करने की धमकी देकर आरोपी ने पीड़िता से 1 लाख 1 हजार रुपये भी ठगे साथ ही साथ गहने भी लिए।

पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पुजारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off