Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Naatu Naatu Wins Oscar: नाटू-नाटू को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग और द एलिफेंट व्हिस्परर्स को मिला बेस्ट शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री का ऑस्कर अवॉर्ड

0 189

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Naatu Naatu Wins Oscar: 95वीं ऑस्कर सेरेमनी में पहली बार भारत को पहली बार दो अवॉर्ड मिले। फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू ने बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का अवॉर्ड जीता। वहीं, द एलिफेंट व्हिस्परर्स बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म बनी। हालांकि, डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म ऑल दैट ब्रीथ्स रेस से बाहर हो गई। ऑस्कर अवॉर्ड में इन तीन कैटेगरी में भारत को नॉमिनेशन मिला था।

Naatu Naatu Wins Oscar: नाटू-नाटू को इससे पहले गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड में बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का खिताब मिला था। ऑस्कर सेरेमनी में RRR के नाटू-नाटू गाना लिखने वाले चंद्रबोस और कंपोजर एमएम कीरवानी ने ट्रॉफी ली। इस दौरान फिल्म के डायरेक्टर राजामौली पीछे बैठे रहे। RRR का तेलुगु मीनिंग रौद्रम रानम रुधिरम और हिंदी में राइज रोर रिवोल्ट है।

बेस्ट शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री चुनी गई द एलिफेंट व्हिस्परर्स की डायरेक्टर कार्तिकी गोंजाल्विस और प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा ने अवॉर्ड लिया। इस दौरान सेरेमनी में मौजूद दीपिका पादुकोण भावुक हो गईं। वे सेरेमनी के प्रेजेंटर के तौर पर पहुंची थीं। ऑस्कर सेरेमनी की शुरुआत भारतीय समय के मुताबिक सोमवार सुबह साढ़ें 5 बजे अमेरिका के लॉस एंजेलस में हुई थी।

Naatu Naatu Wins Oscar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर RRR और द एलिफेंट व्हिस्परर्स के मेकर्स को बधाई दी। उन्होंने कहा- ‘असाधारण! ‘नाटु नाटु’ की लोकप्रियता वैश्विक है। यह एक ऐसा गाना है, जिसे आने वाले सालों तक याद रखा जाएगा। इस सम्मान के लिए एमएम कीरवानी और चंद्रबोस समेत पूरी टीम को बधाई। भारत प्रफुल्लित और गौरवान्वित है’।

द एलिफेंट व्हिस्परर्स को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड मिलने पर प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा ने सोशल मीडिया पर लिखा- हमने अभी-अभी किसी भी इंडियन प्रोडक्शन के लिए पहला ऑस्कर जीता है। दो महिलाओं ने ये कर दिखाया। मैं अभी तक कांप रही हूं। वहीं डायरेक्टर कार्तिकी गोंजाल्वेस ने लिखा- यह अवॉर्ड मेरी मातृभूमि भारत के लिए।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

द एलिफेंट व्हिस्परर्स गुनीत की दूसरी फिल्म है, जिसे ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। इस फिल्म की कहानी दक्षिण भारत के कपल बोमन और बेली की है, जो एक रघु नाम के अनाथ छोटे हाथी की देखभाल करते हैं।

इस फिल्म के जरिए इंसान और जानवरों के बीच की बॉन्डिंग को दिखाया गया है। इससे पहले उनकी फिल्म पीरियड एंड ऑफ सेंटेंस को 2019 में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शार्ट फिल्म की कैटेगरी में ​​​ऑस्कर अवॉर्ड मिला था।

फिल्म द एलिफेंट व्हिस्परर्स 8 दिसंबर 2022 को नेटफिलक्स पर स्ट्रीम की गई थी। ये 39 मिनट की शार्ट फिल्म है। बता दें कि जिन लोगों की फिल्में नॉमिनेट हुई थीं, लेकिन अवॉर्ड नहीं जीत पाईं, उन्हें ऑस्कर की तरफ से एक गिफ्ट बैग दिया गया है। इसकी कीमत 1.03 करोड़ रुपए है।

इस बैग में स्किन केयर प्रोडक्ट, ट्रैवल पिलो, बड़ी फूड कंपनियों की तरफ से गिफ्ट, किताबें, स्कार्फ और परफ्यूम जैसे सामान होते हैं। खास बात ये है कि इन प्रोडक्ट को ऐसी कंपनियों से चुना जाता है जिनकी लीडर्स महिलाएं होती हैं।

दीपिका पादुकोण इस साल प्रजेंटर के तौर पर सेरेमनी का हिस्सा बनी। यह सेरेमनी सोमवार सुबह 5.30 बजे से लॉस एंजिलिस में शुरू हुई। एकेडमी अवॉर्ड के ट्विटर हैंडल के जरिए होने वाली लाइव स्ट्रीमिंग इंडिया में नहीं दिखाई दे रही है। पोस्ट को ओपन करने पर एक मैसेज डिस्प्ले हो रहा है- ‘दिस वीडियो इज नॉट अवेलेबल इन योर लोकेशन’।

ऑस्कर में 62 साल पहले रेड कार्पेट का चलन शुरू हुआ था। इस बार इस ट्रेंड को बदल दिया गया। इस बार ऑस्कर सेरेमनी में स्टार्स ने शैम्पेन कलर की कार्पेट पर एंट्री ली। इससे पहले RRR के गाने नाटू-नाटू पर काल-राहुल ने लाइव परफॉर्मेंस दी। दर्शकों ने स्टैंडिंग ओवेशन दिया। लॉस एंजलिस में हो रहे इस अवॉर्ड शो में ढेरों हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक के सितारों पहुंचे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off