Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Bihar Loksabha poll 3rd-Phase: बिहार की 5 लोकसभा सीटों पर 54 प्रत्याशियों के लिए पड़ रहे हैं वोट

Bihar Loksabha poll 3rd-Phase: बिहार की झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया में वोटिंग

0 62

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Bihar Loksabha poll 3rd-Phase: लोकसभा चुनाव के तीसरे दौर में बिहार की झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया पर वोटिंग जारी है। इन पांच लोकसभा सीटों पर 54 प्रत्याशी मैदान में हैं।

बिहार में तीसरे चरण का मतदान जारी है। झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया लोकसभा सीट पर मतदान चल रहा है। इस बार इन पांचों लोकसभा क्षेत्र में कुल 54 प्रत्याशी चुनावी समर मैदान में हैं।

इन पांचों सीटों पर कुल 98 लाख 60 हजार 377 वोटर हैं। कुल 9848 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदानकर्मी बूथों पर सुबह से ही लंबी कतारें लगी हैं। वहीं सुरक्षा के लिए 55 हजार से अधिक अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है।

Bihar Loksabha poll 3rd-Phase

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

सुपौल में पीठासीन पदाधिकारी की मौत

सुपौल के सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड चांदपीपर पंचायत स्थित बूथ संख्या 58 में पीठासीन पदाधिकारी ने दम तोड़ दिया। ड्यूटी करते वक्त अधिकारी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ  डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है हार्ट अटैक से उनकी जान गई। मृतक की पहचान पिपरा थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव निवासी शैलेंद्र कुमार के रूप में हुई। वह रतनपुरा उच्च विद्यालय में प्राचार्य थे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन सुपौल के बूथ संख्या 160 पर मतदान करने पहुंचे। वह भी आम लोगों की तरह मतदाताओं की तरह कतार में लगे। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मैंने पहले मतदान किया है। उसके बाद जलपान करुंगा। मैंने लाइन में लगकर वोट डाला है। 19 लोगों ने हमसे पहले वोट डाला। मेरा वोट भारत को शक्ति देगा।

मधेपुरा के मानिकपुर बूथ पर मतदाता अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे। जलपान करने से पहले ही वह बूथ पर पहुंचे और कतार में खड़े हो गए। वो काफी उत्साहित नजर आ रहे।

बता दें कि बिहार में भी लोकसभा चुनाव 7 चरणों में हो रहा है। अभी तीसरे चरण की वोटिंग चल रही है। चार चरणों का चुनाव अभी बाकी है। वोटिंग 4 जून को होगी।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off