Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Ganesh Chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी आज, पूजा में ज़रूर शामिल करें ये पांच चीजें, बप्पा होंगे प्रसन्न

0 60

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Ganesh Chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी आज है। इसके लिए पूजा में पांच चीजें ज़रूर शामिल करें। इससे बप्पा प्रसन्न होंगे।

Ganesh Chaturthi Puja Samagri 2024: भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश उत्सव मनाया जाता है। इस वर्ष 7 सितंबर 2024 को गणेश चतुर्थी है। पंचांग के अनुसार गणेश चतुर्थी तिथि की शुरुआत 6 सितंबर को दोपहर में 3:01 से शुरू होगी। इसका समापन 7 सितंबर को शाम 5:37 पर समाप्त होगा। भारत में हर साल गणेश चतुर्थी को एक उत्सव की तरह मनाया जाता है, जो लगभग 10 दिनों तक लगातार चलता है।

इस दौरान महाराष्ट्र व कर्नाटका में गणेश पूजन की अलग रौनक देखने को मिलती है। इस दिन सभी भक्तजन बप्पा को घर लाते हैं, और विधि विधान से उनकी पूजा अर्चना करते हैं। मान्यता है कि गणपति जी की आराधना करने से ज्ञान और बुद्धि की प्राप्ति होती हैं। साथ ही सफलता के योग बनते हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

वहीं इस दौरान विघ्नहर्ता को मोदक, फल, खीर और मिठाई अर्पित की जाती हैं, जिससे वह प्रसन्न होते हैं। कहते हैं कि गणेश चतुर्थी पर पूजा को हमेशा संपूर्ण सामग्रियों के साथ करना चाहिए। इससे बप्पा की कृपा बनी रहती है। ऐसे में आइए गणपति बप्पा के पूजन की संपूर्ण सामग्रियों के बारे में जानते हैं।

शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार 7 सितंबर 2024 को गणेश चतुर्थी की पूजा और मूर्ति स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 2 मिनट से शुरू हो रहा है। इस मुहूर्त का समापन उसी दिन दोपहर के 1 बजकर 33 मिनट पर होगा।

गणेश चतुर्थी 2024 पूजा सामग्री
सिंदूर
गणेश मूर्ति
कलश
मोदक
केला
आरती की किताब
सुपारी
मौसमी फल
धूप
दीप
गंगाजल
कपूर
जनेऊ
चंदन
फूल
अक्षत्
पान का पत्ता
लकड़ी की चौकी
केले के पौधे
पीला और लाल रंग का कपड़ा
नए वस्त्र

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off