Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Maharashtra Election Result 2024: महाराष्ट्र में महायुति की बंपर जीत के बाद अब सरकार बनाने की तैयारी, आज होगा विधायक दल के नेता का चुनाव

0 119

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Maharashtra Election Result 2024: महाराष्ट्र में महायुति की बंपर जीत के बाद अब सरकार बनाने की तैयारी, आज होगा विधायक दल के नेता का चुनाव

Maharashtra Election Result 2024: महाराष्ट्र विधानसभा का बहुप्रतीक्षित चुनाव परिणाम आ गया। 288 सीटों पर आए चुनाव परिणाम ने राजनीतिक पंडितों की भविष्यवाणियों को भी झूठा साबित करते हुए महायुति ने प्रचंड जीत दर्ज़ की।

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों में से महायुति 228, महाविकास आघाडी 47 और अन्य 13 सीटें जीतने में सफल रहे।

महायुति में बीजेपी ने जहां 132 सीटें जीतीं, वहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में पहला विधानसभा चुनाव लड़ रही शिवसेना ने 55 सीटें और अजित पवार की एनसीपी ने 41 सीटों पर जीत दर्ज की.

महाराष्ट्र में बीजेपी गठबंधन ने बहुमत हासिल करके फिर से सरकार बनाने जा रही है। अब सबकी नजर नई सरकार के गठन पर है। एनसीपी का अनुमान है कि नई सरकार 25 या 26 नवंबर को शपथ ले सकती है। इससे पहले, रविवार 24 नवंबर को एनसीपी की अहम बैठक होगी जिसमें विधायक दल के नेता का चुनाव किया जाएगा।

 

महाराष्ट्र में किस पार्टी को मिली कितनी सीटें?

महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद राजनीतिक दलों की स्थिति इस प्रकार है:

भाजपा 132

शिवसेना 57

राकांपा 41

शिवसेना (उबाठा) 20

कांग्रेस 16

राकांपा (एसपी) 10

समाजवादी पार्टी 02

जन सुराज्य शक्ति 02

राष्ट्रीय युवा स्वाभिमानी पार्टी 01

राष्ट्रीय समाज पक्ष 01

एआईएमआईएम 01

माकपा01

पीडब्लूपी 01

राजर्षि साहू विकास आघाडी 01

निर्दलीय 02

महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों पर भाजपा नेता तमिलिसाई सुंदरराजन ने कहा कि लोगों ने सुशासन और विकास का समर्थन किया है। इसी तरह, वह समय दूर नहीं जब तमिलनाडु के लोग पीएम मोदी की अच्छी परियोजनाओं का समर्थन करेंगे। मेरा मानना है कि तमिलनाडु के लोग देखेंगे कि 2026 (विधानसभा चुनाव) में कौन आपके लिए अच्छा करेगा और उसी के अनुसार वोट करेंगे। राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति संदिग्ध है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बंपर जीत के बाद अब बीजेपी, शिवसेना शिंदे गुट और अजित पवार गुट सरकार बनाने की तैयारी में जुट गए हैं। माना जा रहा है कि इस बार बीजेपी का सीएम होगा और देवेंद्र फडणवीस इस रेस में सबसे आगे हैं। मंत्रिमंडल में शिवसेना और एनसीपी गुट के विधायकों को भी पर्याप्त जगह दी जाएगी।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

महाराष्ट्र चुनाव में उद्धव ठाकरे की शिवसेना को एकनाथ शिंदे की शिवसेना से 2.48 फीसदी कम वोट मिले हैं लेकिन उसके महज 20 विधायक ही चुनाव जीत पाए जबकि शिंदे की पार्टी के 57 विधायक बने हैं। वहीं, शरद पवार की एनसीपी को अजित पवार की एनसीपी से 2.28 प्रतिशत ज्यादा वोट मिले हैं लेकिन शरद की पार्टी के महज 10 विधायक ही चुनाव जीत पाए। वहीं, अजित पवार की पार्टी ने 41 सीटें जीती हैं।

मुंबई की 17 शहरी सीटों में से महायुति ने 15 पर जीत दर्ज की है। यहां महायुति को वोटरों ने जमकर वोट किया है। यही वजह रही है कि बीजेपी अकेले 132 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट का भी जोरदार प्रदर्शन रहा।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को सबसे बड़ा झटका लगा है। उनके बेटे अमित ठाकरे भी चुनाव हार गए हैं। MNS ने 125 कैंडिडेट उतारे थे लेकिन पार्टी इस चुनाव में खाता तक नहीं खोल पाई। अमित की हार से एमएनएस को लेकर खूब चर्चाएं हैं। अपनी पार्टी की स्थापना के बाद 2009 में एमएनएस 13 सीटें जीती थी और उन्होंने महाराष्ट्र की राजनीति में एक अहम उपस्थिति दर्ज़ कराई थी। लेकिन इस चुनाव में बेटे और पार्टी की हार ने पार्टी के भविष्य पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

महाअघाड़ी गठबंधन को महाराष्ट्र में तगड़ा झटका लगा है। शिवसेना उद्धव गुट को महज 20 सीटों से संतोष करना पड़ा है। कांग्रेस को 16 सीटें मिली हैं जबकि एनसीपी शरद पवार गुट को महज 10 सीटें मिली हैं। समाजवादी पार्टी को दो सीटों पर जीत मिली है।

महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। महाराष्ट्र में महायुति को 233 सीटें मिली हैं, वहीं महाविकास अघाड़ी महज 49 सीटों पर सिमट गई। बीजेपी अपने दम पर 132 सीटें जीतने में कामयाब रही। वहीं शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) 57, एनसीपी 42, कांग्रेस 16, शिवसेना (यूटीएस) 20 और एनसीपी (शरद पवार) 10 सीटें जीती।

महाराष्ट्र की मालेगांव सेंट्रल सीट से AIMIM के मुफ्ती मुहम्मद इस्माइल महज 162 वोटों से चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने आसिफ शेख राशिद को चुनाव हराया। आखिरी फेज की काउंटिंग तक इस सीट पर कड़ी टक्कर रही।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, “सभी ने मुझे बधाई दी है, मैं सबका धन्यवाद करता हूं। मैं महाराष्ट्र की जनता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त करता हूं…यहां डबल इंजन की सरकार काम कर रही थी और यहां जो विकास के कार्य हुए, उसमें केंद्र सरकार का बहुत बड़ा योगदान रहा है…”

NCP नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा, “महायुति की शानदार विजय से महाराष्ट्र की जनता ने सिद्ध करके दिखाया है कि केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और महाराष्ट्र में महायुति को पूरी तरह से बहुमत मिला है… हमारे विधायकों के माध्यम से जो नेता विधिवत चुने गए हैं, उनका चुनाव होगा। उसके बाद तीनों दल अपने नेता चुन लेंगे, तो संभावना है कि कल शाम को या परसों हमारी बैठक होगी, क्योंकि 25 या 26 तारीख तक हमें सरकार का गठन करना है, फिर कल या परसों तय होगा कि पार्टी का नेतृत्व कौन करेगा और फिर शपथ ली जाएगी।

हाराष्ट्र चुनाव परिणाम पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा, “NDA सरकार वहां फिर से बन रही है और यह प्रधानमंत्री मोदी के कारण ही संभव हुआ है…प्रधानमंत्री मोदी देश को आगे बढ़ा रहे हैं, जनता के लिए काम कर रहे हैं…”

मुंबई की वांद्रा ईस्ट विधानसभा सीट से जीशान सिद्दीकी चुनाव हार गए। जीशान बाबा सिद्दीकी के बेटे हैं। उन्होंने एनसीपी से चुनाव लड़ा था। इस सीट से शिवसेना (उद्धव गुट) के वरुण सरदेसाई 11365 वोटों से चुनाव जीत गए। जीशान दूसरे नंबर पर रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से बात की और उन्हें राज्य में महायुति की जीत पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘…एकजुट होकर हम और भी ऊंची उड़ान भरेंगे! एनडीए को ऐतिहासिक जनादेश देने के लिए महाराष्ट्र के अपने भाइयों-बहनों, खासकर युवाओं और महिलाओं का दिल से आभार… मैं लोगों को भरोसा दिलाता हूं कि हमारा गठबंधन महाराष्ट्र की प्रगति के लिए काम करता रहेगा…”

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, “महाराष्ट्र में प्रचंड बहुमत के साथ NDA की सरकार बनी। ये अपने में बहुत ऐतिहासिक जीत है… बिहार में भी 2025 विधानसभा चुनाव की नींव तैयार कर दी गई है। उपचुनाव में कई ऐसे गढ़ हैं जिसे ध्वस्त किया गया। चारों सीटों पर NDA ने जीत हासिल की है… मेरे पिता चाहते थे कि झारखंड विधानसभा में भी LJP(R) का प्रतिनिधित्व हो, आज उस सपने को पूरा करने की शुरूआत हुई है। LJP(R) ने चतरा की सीट जीतकर झारखंड में अपना खाता खोलने का काम किया है।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “हम महाराष्ट्र के सभी नागरिकों के आभारी हैं। यह प्रधानमंत्री मोदी में महाराष्ट्र के विश्वास को दर्शाता है…”

मनखुर्द शिवाजी नगर से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अबु आजमी की जीत पक्की हो गई है। अबु आजमी ने AIMIM के उम्मीदवार अतीक अहमद खान को 12753 के अंतर से हराया है। अबु आजमी को 54780 वोट मिले हैं। अतीक खान को 42027 वोट मिले हैं।

संगमनेर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के बालासाहेब थोराट को हार मिली है। उन्हें शिंदे की शिवसेना के अमोल धोंदीबा खटल ने 10560 वोटों के अंतर से हराया है। अमोल को 112386 वोट मिले तो वहीं बालासाहेब भाउसाहेब थोराट को 101826 वोट मिले हैं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार तथा महायुति के नेताओं ने विक्ट्री साइन दिखाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।

बारामती विधानसभा सीट पर अजित पवार को शानदार जीत मिली है। उन्होंने भतीजे युगेंद्र श्रीनिवास पवार को करारी मात दी है। अजित पवार ने 1 लाख के अंतर से युगेंद्र को मात दी है।

यह महायुति की रिकॉर्ड तोड़ जीत है। हम पूरे महाराष्ट्र के आभारी हैं। हमने उन सभी रोकों को हटा दिया जो एमवीए ने अपने शासन के दौरान लगाए थे।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार और महायुति के नेताओं ने जीत के संकेत दिए और मिठाइयों का आदान-प्रदान किया। इसके बाद तीनों नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। अजित पवार ने प्रेस वार्ता की शुरुआत करते हुए कहा कि हमारी विरोधी पार्टियां शून्य हो गईं। लोकसभा चुनाव की गलतियों को सुधारा है। इस चुनाव में गलत बोलने वालों को जवाब मिला है। अजित पवार ने आगे कहा कि हमें अपनी लाडकी बहना योजना का लाभ मिला। अजित पवार ने आगे कहा कि सभी क्षेत्रों से हमें पूरा समर्थन मिल जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी के नितेश राणे ने उद्धव गुट के उम्मीदवार संदेश भास्कर पारकर को 58000 के बड़े अंतर से हराया है। नितेश के खाते में 108369 वोट आए तो वहीं संदेश भास्कर को 50362 वोट मिले।

मुख्यमंत्री के चेहरे पर कोई विवाद नहीं होगा। पहले दिन से ही तय था कि चुनाव के बाद तीनों दलों के नेता एक साथ बैठेंगे और इस पर फैसला करेंगे। फैसला सभी को स्वीकार्य होगा, इस पर कोई विवाद नहीं है।

राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे को माहिम सीट से हार नसीब हो सकती है। 18 में से 16 राउंड हो चुके हैं। 16 राउंड के बाद भी अमित ठाकरे तीसरे नंबर पर हैं। वह इस वक्त 14689 वोटों से पीछे हैं। उन्हें कुल 29258 वोट मिले हैं। पहले नंबर पर उद्धव गुट के महेश बलिराम सावंत हैं जिन्हें अबतक 43947 वोट मिले है।

महाराष्ट्र चुनाव में एकतरफा जीत के बाद पहली बार देवेंद्र फडणवीस मीडिया के सामने आए। उन्होंने कहा कि सीएम पद को लेकर कोई विवाद नहीं है। तीनों पार्टियां मिलकर इसपर फैसला लेंगी। पहले तो इस जीत के लिए महाराष्ट्र की जनता का धन्यवाद। ये हमारी नहीं महाराष्ट्र की जनता की जीत है। उन्होंने कहा कि हमने चक्रव्यूह को तोड़ा है।

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन की जीत पर कहा कि बड़ी सफलता मिली है और अपेक्षा से भी बड़ी सफलता मिली है। महाविकास अघाड़ी को झटका लगा है। उन्होंने(MVA) जो आरोप लगाए थे,उसका उत्तर जनता ने उन्हें दे दिया है। यह हमारी बहुत बड़ी विजय है और महाराष्ट्र की जनता का मैं आभार व्यक्त करता हूं।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off