Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

धार्मिक न्यास बोर्ड में धूमधाम से मनाया गया 79 वां स्वतंत्रता दिवस

Dharmik nyas board
0 49

देश आज 79 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है राजधानी में कई जगह झंडा फहराया गया। राजनीतिक दलों के कार्यालय, शैक्षणिक संस्थानों में भी झंडा फहराया गया। वहीं धार्मिक न्यास बोर्ड में भी बड़े धूमधाम से झंडा फहराया गया। धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष रणवीर नंदन धार्मिक न्यास बोर्ड के तमाम सदस्य बीजेपी के विधायक हरीभूषण ठाकुर सहित कई लोग झंडा फहराने के समय उपस्थित थे। वहीं वेद विद्यालय के छात्रों के द्वारा वैदिक उच्चारण भी झंडा फहराने के बाद किया गया। साथ ही साथ गरीब बच्चों के बीच पठन-पाठन की सामग्री को भी वितरण किया गया। वहीं धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष रणवीर नंदन ने कहा यह आजादी हजार साल के बाद मिली है, पहले मुगलों ने और फिर अंग्रेजों ने हम पर शासन किया हमारे वीर शहीदों ने हमें आजादी दिलाई आज जरूरत है इससे बनाए रखने की साथ ही एकता और सद्भाव भी बनाए रखने की जरूरत है।

Leave a comment