Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Bihar Weather:आसानी चक्रवात को देखते हुए बिहार के 18 जिलों में येलो अलर्ट घोषित

बिहार के 18 जिलों में येलो अलर्ट

0 513

Bihar Weather:आसानी चक्रवात ने दस्तक दे डाली है। पश्चिम बंगाल समेत ओडिशा और आंध्र प्रदेश में इसका असर दिखने लगा है। मौसम विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस चक्रवात का असर बिहार में भी देखने को मिलेगा। चक्रवात के खतरे को देखते हुए राज्य के 18 जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग की माने तो 11-12 मई को आसानी चक्रवात बिहार में पहुंचेगा। 18 जिलों में शुक्रवार तक बिजली चमकने के साथ हल्के से मध्यम स्तर की बारिश की बारिश हो सकती है। मौसम के बदलते रूख को देखते हुए सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई बिहार के कई जिलों में तेज या हल्की हवा के साथ हल्की या मध्यम बारिश वज्रपात के साथ होने की संभावना जताई गई है। केंद्र ने पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार जिले में गरज-तड़क के साथ आकाशीय बिजली का येलो अलर्ट जारी किया है।

 

 

जिलों को आश्वासन दिया गया है कि स्थिति पर निरंतर निगरानी रखी जाये। तमाम जिलों को कहा गया है कि किसी भी तरह की स्थिति हो तो उसकी सूचना अविलंब मुख्यालय को दी जाये ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति होने पर पड़ोस वाले जिलों से भी आवश्यकतानुसार मदद की जा सके।

बंगाल की खाड़ी में उठा ये साल का पहला चक्रवात तूफान है। श्रीलंका के वैज्ञानिकों ने इसे आसानी चक्रवात का नाम दिया है। पश्चिम बंगाल में सोमवार से ही तेज भारी जारी है। चक्रवात का सबसे ज्यादा असर ओडिशा और आंध्र प्रदेश में देखने को मिलेगा।

 

Leave a comment