Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

आंध्र-प्रदेश, ओडिशा की ओर बढ़ रहा है असानी चक्रवात, सभी पुलिस स्टेशनों में हाई अलर्ट घोषित

चक्रवात के कारण हाई अलर्ट

0 399

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

नई दिल्ली : बंगाल की खाड़ी में उठे असानी चक्रवात का असर अब दिखने लगा है। चक्रवात आंध्र-प्रदेश और ओडिशा की ओर बढ़ रहा है। चक्रवात का असर दिख रहा है, आंध्र-प्रदेश और ओडिशा के तमाम जिलों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात आज शाम या कल सुबह तक आंध्र प्रदेश और ओडिशा में पहुंच जायेगा।

पुरी के एडिशनल एसपी मिहिर कुमार पांडा ने जानकारी दी कि असानी चक्रवात के कारण तेज हवाएं चल रही हैं और ऊंची लहरें उठने लगी हैं। इसके खतरें को देखते हुए तटीय क्षेत्रों के आसपास रह रहे सभी लोगों को अलर्ट किया जा रहा है। एसपी मिहिर ने बताया कि, पुलिस बलों और सभी स्टेशनों को हाईअलर्ट पर रखा गया है। इसके साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से कई उड़ानों को भी रद्द किया गया है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

भारतीय मौसम विभाग वैज्ञानिक, संजीव द्विवेदी ने जानकारी दी कि चक्रवात असानी बुधवार सुबह तक काकीनाड़ा और विशाखापट्टनम के बीच आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों से टकरा सकता है। इसके बाद यह पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक पहुंच सकता है।

चक्रवात के खतरे को देखते हुए आंध्र प्रदेश में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। तेज बारिश के साथ 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। ऐसे में यहां नुकसान की आशंका जताई जा रही है। इसे देखते हुए स्थानीय प्रशासन को चक्रवात से जुड़ी आपदाओं को रोकने के लिए अलर्ट रहने को कहा गया है। चक्रवात का असर बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ में भी रहेगा। 11 से 13 मई तक यहां बारिश होगी, साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off