Sen your news articles to publish at vimarshnewslive@gmail.com
रांची: बीजेपी की निष्कासित नूपुर शर्मा की टिप्पणी को लेकर बीते शुक्रवार को झारखंड की रांची में हुई हिंसा के दौरान 10 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। वहीं इस हिंसा में घायल हुए दो लोगों की आज मौत हो गई है। इस हमले में मरने वालों की पहचान मुदस्सिर उर्फ कैफी और मोहम्मद साहिल के रुप में हुई है। अस्पताल प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई है कि जिन 10 घायल लोगों को गिरफ्तार किया था उनमें से 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 8 लोगों का इलाज चल रहा है।
पूरे राज्य में भड़की हिंसा के बाद अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि यह घटना निश्चित रूप से हमारे लिए चिंता का विषय है। राज्य के लोग संयम बनाए रखें और किसी भी तरह के अपराध में शामिल न हों। हेमंत सोरेन ने कहा, इस समय हम कड़ी परीक्षा से गुजर रहे हैं, लेकिन हमें धैर्य खोने की आवश्यकता नहीं है।
पथराव और आगजनी के बाद प्रशासन ने पूरे रांची शहर में ही कर्फ्यू लगाने का ऐलान कर दिया है। स्थिति को देखते हुए कुछ समय के लिए तमाम तरह की पाबंदियां लगाई गई। रांची में उग्र विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर 11 जून को सुबह 6 बजे तक सभी इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई थीं।
बता दें कि बीते शुक्रवार को झारखंड में हुए हिसंक प्रदर्शन के दौरान एसएसपी, एसपी सिटी, डीएसपी सिटी, डेली मार्केट थाना प्रभारी और कुछ अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। सारे पुलिसकर्मियों का अस्पताल में इलाज जारी है। अभी राज्य में स्थिति नियंत्रण में है। चारों ओर फोर्स तैनात की गई है।