Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Reservation for Agniveer: होम मिनिस्ट्री के बाद डिफेंस मिनिस्ट्री ने खोले अग्निवीरों के लिए दरवाजे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अग्निवीरों के लिए डिफेंस में 10 फीसदी कोटे का किया ऐलान

0 91

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Reservation for Agniveer: देशभर में युवाओं का उबाल देख होम मिनिस्ट्री के बाद अब डिफेंस मिनिस्ट्री ने अग्निवीरों के लिए 10 फीसदी कोटे का ऐलान कर दिया।

Reservation for Agniveer: देशभर में युवाओं का उबाल देख होम मिनिस्ट्री के बाद अब डिफेंस मिनिस्ट्री ने अग्निवीरों के लिए 10 फीसदी कोटे का ऐलान कर दिया है। इससे पहले गृह मंत्रालय ने अग्निवीरों को उनकी सेना से विदाई के बाद उनके लिए पैरा मिलिट्री में 10 प्रतिशत कोटे की घोषणा की थी। इसको लेकर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना के तीनों प्रमुखों के साथ बैठक कर इसकी घोषणा की।

Reservation for Agniveer: कई दिनों से हो रहे प्रदर्शन और हिंसा की वजह से दबाव में आई केंद्र सरकार अब डिफेंस में भी अग्नवीरों के लिए कोटे की घोषणा की है। अग्निवीरों का ये कोटा उनकी सेवा समाप्ति के बाद रक्षा महकमे में लागू होगा। इससे पहले गृह मंत्रालय ने अग्निवीरों के लिए रिजर्वेशन का ऐलान किया था। इसके तहत CAPF और असम रायफल्स में अग्निवीरों के लिए 10 फीसदी रिजर्वेशन देने की घोषणा की थी। इसके साथ ही अग्नवीरों की भर्ती में उम्र सीमा में भी तीन साल की बढ़ोतरी की गई।

बता दें कि गृह मंत्रालय ने अग्निवीरों के लिए CAPF (CENTRAL ARMED POLICE FORCE) और असम राइफल्स में 10% आरक्षण का ऐलान किया है। अग्निवीरों के ये 10 फीसदी रिजर्वेशन एक्स आर्मीमेंस के लिए मिलने वाले 10 फीसदी कोटे के अलावा होगा। गृह मत्रालय के इस ऐलान के साथ अग्निवीरों की भर्ती में तीन साल की आयु सीमा बढ़ा दी।

बता दें कि अग्निवीर भर्ती की घोषणा के साथ ही देश भर में जगह-जगह प्रदर्शन हुए थे। इसको लेकर सरकार दबाव में आ गई। पहले तो 16 जून को केंद्र सरकार ने उनकी उम्र सीमा में 2 साल की बढ़ोतरी की थी। अब 10% CAPF और असम राइफल्स में रिजर्वेशन का ऐलान किया है। इसके साथ ही भर्ती के लिए 3 साल उम्र सीमा भी बढ़ा दी।

गौर करें तो इस घोषणा के साथ ही हर प्रदेश में विरोध शुरू हो गया था। जगह-जगह पुतले फूंके गए। ट्रेनों में आग लगाई गई। सरकारी संस्थाओं में तोड़फोड़ की गई। गाड़ियों को आग के हवाले किया गया। और ये प्रदर्शन अभी थम नहीं रहा है।

Reservation for Agniveer: सरकार की इस घोषणा के साथ ही तय हो गया है कि अब अग्निवीरों को कुल मिलाकर के 20% का रिजर्वेशन मिलेगा। पहले 10% एक्स आर्मीमेन के लिए और दूसरा 10 प्रतिशत अग्निवीर की सेवा समाप्ति के बाद मिलेगा। अग्निवीरों को ये आरक्षण उन्हें कैफ्प और असम राइफल्स में भर्ती के दौरान मिलेगा।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

इस तरह से देखा जाए इस साल अग्निवीरों की भर्ती में अभ्यर्थियों को कुल मिलाकर पाँच साल की छूट मिलेगी। इनमें से दो साल कोरोना काल की वजह से और तीन साल सरकार ने अब उम्र सीमा बढ़ा दी है। इससे पहले अग्निवीरों की भर्ती के लिए साढ़े 17 साल की न्यूनतम आयु सीमा और अधिकतम आयु सीमा 21 साल की थी।

अब सरकार ने आयु सीमा में तीन साल की बढ़ोतरी कर उसे 24 साल कर दिया। वहीं इस साल भर्ती होने वाले अग्निवीरों के लिए कोरोना की वजह से दो साल की अतिरिक्त छूट दी गई है। मतलब इस साल 26 साल तक के अभ्यर्थी भी इसमें शामिल हो सकते हैं।

बता दें कि पहले सरकार ने घोषणा की थी कि साढ़े 17 साल की उम्र से 21 साल के लोग अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

Reservation for Agniveers: गौर करें कि इस अग्निवीर भर्ती योजना के तहत सरकार इस साल 46,000 लोगों की भर्ती करना चाहती है। इस भर्ती की प्रक्रिया की प्रक्रिया में यह कहा गया था कि 4 साल के बाद केवल 25% लोग ही सेना में रिटेन किए जाएंगे। बाकी 75% लोगों की छुट्टी कर दी जाएगी।

गौर करें तो अग्निवीरों की इस भर्ती के लिए सरकार की इस ठेका भर्ती प्रक्रिया का विपक्ष भी विरोध कर रहा है और सरकार से इस पर पुनर्विचार की माँग कर रहा है। इसके साथ ही जो अभ्यर्थी कई सालों से सेना की भर्ती में शामिल होने के लिए तैयीरी कर रहे थे। उनको तगड़डा झटका लगा था।

बता दें कि सरकार की योजना के मुताबिक हर महीने अग्निवीरों को ₹30,000 सैलरी दी जाएगी।

बता दें कि सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स में सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स ( CRPF), सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्युरिटी फोर्स (CISF), बॉर्डर सिक्युरिटी फोर्स (BSF), सशस्त्र सीमा बल (SSB), और इंडो तिब्बत पुलिस फोर्स (ITBP) शामिल हैं। इसके अलावा म्यानमार सीमा पर तैनात असम रायफल्स भी गृह मंत्रालय के अधीन है। वहाँ भी अग्निवीरों को 10 फीसदी का आरक्षण मिलेगी।

मोदी सरकार लगातार अपने स्टैंड में संशोधन कर रही है। इससे ये तो साफ़ ज़ाहिर है कि सरकार ने पूरी तरह से अध्ययन नहीं किया था। लेकिन अब देखना ये है कि सरकार लगाता झुक रही है। इसका केंद्र सरकार को कितना फायदा मिलता है और विरोध प्रदर्शन से कितना जल्दी छुटकारा मिलता है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off