Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Draupadi Murmu: चुनाव जीतने पर देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति होंगी द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu)

0 116

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Draupadi Murmu:25 जुलाई को देश का नया राष्ट्रपति मिलने वाला है। नामांकन करने की प्रक्रिया जारी है। विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए यशवंत सिन्हा को उतारा गया है। वहीं एनडीए ने झारखंड की राज्यपाल रह चुकीं द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी पहले से ही राष्ट्रपति के लिए तीन महिलाओं के नाम पर विचार कर रही थी जिनमें द्रौपदी मुर्मू, छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के नाम शामिल हैं। आखिरकार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को ही राष्ट्रपति पद के लिए चुना गया।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, 20 नामों पर चर्चा की गई। मीटिंग में ये तय किया गया था कि इस बार राष्ट्रपति कैंडिडेट के लिए पूर्वी भारत से किसी दलित महिला को चुना जाना चाहिए। इसके बाद ही मुर्मू के नाम को मंजूरी दी गई। बता दें कि ओडिशा की रहनेवाली द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ओडिशा के रायरंगपुर से विधायक रह चुकी हैं। मुर्मू ने अपने करियर की शुरुआत शिक्षक के रुप में की थी। साल 1997 में वो पार्षद बनीं। रायरंगपुर सीट से द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) दो बार विधायक बनीं। 6 मार्च 2000 से 6 अगस्त 2002 तक द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) वाणिज्य परिवहन विभाग में स्वतंत्र प्रभार की राज्य मंत्री रहीं।  साल 2002 से साल 2004 तक मस्त्य पालन और पशु संसाधन विकास राज्य मंत्री रहीं। 2006 से 2009 तक बीजेपी की अनुसूचित जनजाति मोर्चा की अध्यक्ष रहीं। 2007 में द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को ओडिशा के सर्वश्रेष्ठ विधायक के लिए निलकंड अवार्ड से सम्मानित किया गया। 20015 से 2020 तक मुर्मू पहली महिला और आदिवासी राज्यपाल रहीं।

यदि एनडीए की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) जीत जाती हैं तो वो देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति रहेंगी। पीएम मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि मुझे विश्वास है कि वे एक महान राष्ट्रपति बनेंगी।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off