Sen your news articles to publish at vimarshnewslive@gmail.com
BYPOLLS RESULT: पाँच राज्यों की तीन लोकसभा सीट और सात विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में यूपी में बीजेपी का डंका बजा है। पंजाब में आप पस्त हो गई है। वहीं झारखंड में कांग्रेस और त्रिपुरा में बीजेपी के सीएम मानिक साहा चुनाव जीत गए हैं।
BYPOLLS RESULT: पाँच राज्यों की तीन लोकसभा सीट और सात विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में यूपी में बीजेपी का डंका बजा है। पंजाब में आप पस्त हो गई है। वहीं झारखंड में कांग्रेस और त्रिपुरा में बीजेपी के सीएम मानिक साहा चुनाव जीत गए हैं। दिल्ली की एक मात्र असेंबली सीट पर आप उम्मीदवार और आंध्र प्रदेश की इकलौती सीट पर वाईएसआर काँग्रेस का प्रत्याशी विजयी हुआ है।
BYPOLLS RESULT: लोकसभा की 3 और विधानसभा की 7 सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आ गए। यूपी की आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट पर भाजपा ने कब्जा कर लिया। आजमगढ़ में भोजपुरी सुपरस्टार बीजेपी उम्मीदवार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने जीत हासिल की। निरहुआ ने सपा उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव को 8,679 वोटों से हराया।
दूसरी तरफ रामपुर लोकसभा सीट पर भाजपा के घनश्याम लोधी ने सपा प्रत्याशी आसिम राजा को 42 हजार से भी अधिक वोटों से हरा दिया। जीत के बाद निरहुआ ने इसे जनता की जीत बताया।
पंजाब के संगरूर में शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के सिमरनजीत सिंह मान ने 5,822 वोटों से जीत दर्ज की है। आम आदमी पार्टी के गुरमेल सिंह दूसरे नंबर पर रहे।
बता दें कि उप चुनाव में लोकसभा की तीन सीटों के साथ ही विधानसभा की भी सातों सीटों के नतीजे आ चुके हैं। इन सीटों पर 23 जून को ही वोटिंग हुई थी। इसमें दिल्ली की राजेंद्र नगर सीट पर आप ने जीत हासिल की है।
वहीं, त्रिपुरा की 4 में से 3 सीटों पर भाजपा और अगरतला सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। यहाँ बोरदोवाली टाउन सीट से सीएम मानिक साहा चुनाव जीत गए हैं। आंध्र प्रदेश की आत्मकुर सीट पर YSR कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। झारखंड की मांडर सीट पर कांग्रेस जीती है।
AAP के राघव चड्ढा के राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद खाली हुई दिल्ली की राजेंद्र नगर सीट पर AAP के दुर्गेश पाठक 11,468 वोटों से जीते हैं।
झारखंड की मांडर विधानसभा सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की ने जीत हासिल कर ली है। वहीं भाजपा की गंगोत्री कुजूर दूसरे नंबर पर रहीं।