Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Shinzo Abe: शिंजो आबे पर हुए हमले से दुखी हुए पीएम मोदी, बोले प्रिय दोस्त पर हमले से मर्माहत हूं हमारी प्रार्थनाएं उनके साथ

0 171

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Shinzo Abe:जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे (Shinzo Abe) को एक जनसभा संबोधित करने के दौरान उन पर पीछे खड़े एक शख्स ने गोली मार दी।  गोली लगने के बाद उन्हें हार्ट अटैक भी आया, जिसके बाद उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। शिंजो आबे (Shinzo Abe) एक ऐसा नेता हैं जिनके दुनिया के तमाम नेताओं के साथ बहुत अच्छे संबंध हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ उनकी दोस्ती जगजाहिर है।

पीएम नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट में कहा, ‘मेरे प्रिय मित्र शिंजो आबे पर हमले की खबर सुनकर व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके, उनके परिजनों और जापान की जनता के साथ है।’

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को गोली मारे जाने की घटना पर दुख जताया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे पर हमले की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। आबे भारत-जापान संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के सूत्रधार रहे हैं।’ राहुल गांधी ने कहा, ‘उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।’

ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीस ने शिंजो आबे पर हुए हमले को लेकर कहा कि, पूर्व पीएम शिंजो आबे को गोली मार दी गई… ये काफी चौंकाने वाली खबर है। इस वक्त उनके परिवार और जापान के लोगों के साथ हमारी संवेदनाएं हैं।

ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन की तरफ से भी शिंजो आबे पर हुए इस हमले को लेकर संवेदना जताई गई है। उन्होंने कहा कि, शिंजो आबे पर हुए कायराना हमले से काफी स्तब्ध हूं। उनके शुभचिंतकों और परिवार के साथ मेरी संवेदना है।

वहीं अमेरिका के व्हाइट हाउस की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के ख़िलाफ़ हिंसक हमले के बारे में सुनकर हम स्तब्ध और दुखी हैं। हम रिपोर्ट की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। हमारी संवेदना उनके परिवार और जापान के लोगों के साथ है।

 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off