Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Kargil Vijay Diwas: करगिल विजय दिवस के मौके पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और पीएम मोदी ने शहीदों को किया याद

0 152

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Kargil Vijay Diwas:आज देश भर में कारगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas) मनाया जा रहा है। साल  1999 में मई महीने में भारत-पाकिस्तान के बीच जंग छिड़ गई थी। कारगिल में पाकिस्तानी घुसपैठियों ने कई किलोमीटर तक कब्जा कर लिया था। पूरे देश में सेना के जवानों-अफसरों की छुट्टियां रद कर दी गई थीं। इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच जंग शुरू हो गई। तकरीबन 60 दिनों तक दोनों देशों के बीच युद्ध हुआ था।  दो महीने तक चले इस भीषण युद्ध में भारतीय सेना ने अपने अद्भुत शौर्य और पराक्रम के चलते कारगिल की चोटियों पर तिरंगा फहरा दिया था। इस युद्ध में हमारे देश ने 500 से ज्यादा वीर सैनिकों को खो दिया था।

26 जुलाई को देश के अलग-अलग जगहों पर कई कार्यक्रम होते हैं। आज भी सेना प्रमुखों समेत पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से लेकर राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने शहीदों को याद करके श्रद्धांजलि दी। पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कारगिल विजय दिवस के मौके पर देश के वीर सपूतों को नमन किया है। पीएम मोदी ने कहा कि कारगिल विजय दिवस मां भारती की आन-बान और शान का प्रतीक है। इस अवसर पर मातृभूमि की रक्षा में पराक्रम की पराकाष्ठा करने वाले देश के सभी साहसी सपूतों को मेरा शत-शत नमन।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर 1999 के कारगिल युद्ध में अपनी जान गंवाने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कारगिल विजय दिवस पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित कीं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि कारगिल विजय दिवस हमारे सशस्त्र बलों की असाधारण वीरता, पराक्रम और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सभी वीर सैनिकों को मैं नमन करती हूं। सभी देशवासी, उनके और उनके परिवारजनों के प्रति सदैव ऋणी रहेंगे। जय हिन्द!

 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off