Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

SMITA THACKERAY: बाल ठाकरे की बहू स्मिता ने की CM शिंदे से मुलाकात

SMITA THACKERAY: हम एक सामाजिक कार्यकर्ता,और अब वो राजनीति में नहीं - स्मिता ठाकरे

0 1,406

SMITA THACKERAY: शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे की बहू स्मिता ठाकरे ने महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे से मुलाकात की है। हालांकि, उन्होंने इस मुलाकात को ‘शिष्टाचार‘ बताया।

SMITA THACKERAY: देखा जाए तो शिवसेना पार्टी के बाद अब परिवार में विघटन का दौर शुरू हो रहा है? हालांकि बगावत के बारे में पूछे जाने पर स्मिता ने कहा कि वह इसके बारे में कुछ नहीं जानती हैं, क्योंकि वह एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं और अब वो राजनीति में नहीं हैं। स्मिता ने कहा कि वह राजनीति में नहीं हैं।

SMITA THACKERAY:

SMITA THACKERAY: सत्ता और पार्टी के बाद अब शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के घर में भी मुश्किलें दिख रही हैं। खबर है कि शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे की बहू स्मिता ठाकरे ने सीएम एकनाथ शिंदे से मुलाकात की है। हालांकि, उन्होंने इस मुलाकात को ‘शिष्टाचार‘ बताते हुए कहाकि शिंदे पुराने शिवसैनिक हैं। खास ये है कि एकनाथ शिंदे से मुलाकात करने वाली स्मिता ठाकरे पहली सदस्य हैं।

SMITA THACKERAY: स्मिता ने कहा कि यह एक शिष्टाचार भेंट थी। दक्षिण मुंबई में सरकारी अतिथि गृह ‘सहयाद्री‘ में शिंदे से मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया को बताया, ‘एकनाथ शिंदे एक पुराने शिवसैनिक हैं जो मुख्यमंत्री बन गए हैं। मैं यहां उन्हें बधाई देने आयी हूं। मैं उन्हें और उनके काम को पिछले कई सालों से जानती हूं। यह शिष्टाचार मुलाकात थी। हम एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं इसलिए मैं आज उनसे मिली।‘

SMITA THACKERAY: शिवसेना में बगावत के बारे में पूछे जाने पर स्मिता ने कहा कि वह इसके बारे में कुछ नहीं जानतीं, क्योंकि वह एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं और राजनीति में नहीं हैं। स्मिता ने कहा, ‘मैं राजनीति में नहीं हूं। मैं इसके बारे में कुछ नहीं जानती।‘ बता दें कि स्मिता ठाकरे 1995-99 के दौरान शिवसेना में एक शक्तिशाली शख्सियत थीं। स्मिता बाल ठाकरे के बेटे जयदेव ठाकरे की पत्नी हैं।

उधर केंद्रीय मंत्री रावसाहब पाटिल दानवे ने दावा किया है कि जालना जिले से शिवसेना के वरिष्ठ नेता अर्जुन खोतकर जल्द ही शिंदे के समूह में शामिल होंगे। खास बात है कि सोमवार को खोतकर ने सीएम शिंदे से मुलाकात की थी, जिसमे दानवे भी शामिल थे। इस चर्चा की तस्वीरें भी सामने आई थी। हालांकि, खोतकर ने उद्धव के साथ बने रहने की बात कही है।

Leave a comment