Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

LPG Price: महीने की शुरुआत होते ही आम आदमी को कुछ राहत, एलपीजी सिलेंडर की कीमत में हुई कमी

0 376

LPG Price:अगस्त महीने की शरुआत होते ही मंहगाई की मार से थोड़ी सी राहत मिली है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में तो कोई फर्क नहीं पड़ा है लेकिन 19 किलो वाले कॉर्मशियल सिलेंडर की कीमत में 36 रुपये की कटौती की गई है। कटौती के बाद अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इसकी कीमत 1976.50 रुपये रह गई है। इससे पहले यह 2012.50 रुपये में मिल रहा था। लगातार दूसरे महीने कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कमी की गई है। इससे पहले एक जून को इसकी कीमत में 135 रुपये की कटौती की गई थी।

कोलकाता में 19 किलो वाला सिलेंडर आज से 2095.50 रुपये में मिल रहा है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत घटकर 1936.50 और चेन्नई में 2141 रुपये रह गई है। वहीं 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसकी कीमत में 19 जून को 3.50 रुपये का इजाफा हुआ था।

राजधानी दिल्ली 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1003 रुपये, मुंबई में 1002.50 रुपये, कोलकाता में 1029 रुपये और चेन्नई में 1018.50 रुपये में मिल रहा है। मई में इसकी कीमत दो बार बढ़ी थी। सात मई को रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 50 रुपये बढ़ाई गई थी।

Leave a comment