Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Sanjay Raut: गिरफ्तारी से पहले मां ने उतारी संजय राउत (Sanjay Raut) की आरती

0 141

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Sanjay Raut:महाराष्ट्र के पात्रा जमीन घोटाले के मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) को प्रवर्तन न्यायालय (ईडी) ने आधी रात को गिरफ्तार किया। संजय राउत (Sanjay Raut) की गिरफ्तारी से पहले हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। शिवसेना के नेताओं ने पहले तो संजय राउत के घर के बाहर फिर ईडी के दफ्तर के बाहर जमकर नारेबाजी की। बीजेपी को इस गिरफ्तारी का जिम्मेवार ठहराया। वहीं राउत का फैमिली ड्रामा भी खूब देखने को मिला। उनकी गरिफ्तारी से पहले का एक वीडियो सामने आया है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

ईडी अधिकारियों के साथ जाने से पहले संजय राउत (Sanjay Raut) अपनी मां से लिपटकर गले मिले। इससे पहले उनकी मां ने बेटे की आरती की और माथे पर टीका लगाया। इसके बाद संजय राउत (Sanjay Raut) ने मां के पैर छुकर आशीर्वाद लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि राउत जाने से पहले कुछ देर तक मां से लिपटे रहते हैं और उनकी मां भी नम आंखों के साथ बेटे को सीने से लगाए रहती हैं। इसके बाद वह ईडी अधिकारियों संग रवाना होते हैं।

बता दें कि ईडी ने संजय राउत (Sanjay Raut) के घर पर करीब नौ घंटे तक छापेमारी की, जिसमें 11.5 लाख रुपये नकद जब्त किए गए। राउत को दक्षिण मुंबई के ऑफिस में छह घंटे की पूछताछ के बाद रविवार  को आधी रात के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। ईडी के अधिकारियों ने कहा कि राउत जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे। इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया गया।

 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off