Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Cylinder Blast: सीवान में सिलेंडर ब्लास्ट, परिवार के सात लोग जख्मी, पीएमसीएच में करवाया गया भर्ती 

0 197

Cylinder Blast:बिहार के सीवान जिले में बुधवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। सीवान जिले के बलवां गांव में गैस सिलेंडर में आग लगने की वजह से पूरा परिवार बुरी तरह से झुलस गया। इस हादसे में मासूम बच्चों समेत सात लोगों गंभीर रुप से घायल हो गए। सिलेंडर ब्लास्ट होते ही पूरे घर में आग लग गई।

ये आग इतनी भयावह थी कि घर के क्रंकीट तक उड़ गए। धमाका इतना भयावह था कि आसपास के घर में सो रहे लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई। विस्फोट इतना तगड़ा था की उसने घर के छत, कंक्रीट, सामान और वहां मौजूद लोगों को कई फीट दूर फेंक दिया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पहुंचे लोग बचाव कार्य में जुट गए। किसी तरह से घर में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया और उन्हें वाहन की मदद से सीवान के सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों नेदो लोगों की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें पटना के पीएमसीएच अस्पताल में रेफर कर दिया है।

झुलसे लोगों में बलवां निवासी ध्रुपदेव यादव के 40 वर्षीय पुत्र हरेराम यादव, हरेराम की 35 वर्षीय पत्नी साधना देवी, 5 साल का बेटा हर्ष यादव, 6 साल की बेटी आरसी कुमारी, हरेराम के भाई विजय यादव की 40 वर्षीय पत्नी राजन देवी, 16 वर्षीय पुत्री शालू और 20 वर्षीय श्रवण यादव शामिल हैं।

हर दिन की तरह मंगलवार की रात घर के लोगों ने खाना खाया था। रात में सो भी गए। देर रात करीब एक बजे किसी काम से जब किचेन का दरवाजा खोला गया तब यह घटना हुई।

 

Leave a comment