Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

CONGRESS PROTEST: महंगाई को लेकर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, राहुल समेत कई सांसद हिरासत में

0 310

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

CONGRESS PROTEST: महंगाई, जीएसटी और मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ सोनियाराहुल और प्रियंका समेत हजारों कांग्रेसी देशभर में सड़क से संसद तक प्रदर्शन कर रहे हैं।

CONGRESS PROTEST: कांग्रेस महंगाई, जीएसटी, और मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ शुक्रवार को सड़क से संसद तक प्रदर्शन कर रही है। विरोध प्रदर्शन में सोनिया गांधी, राहुलप्रियंका समेत हजारों कांग्रेसी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

CONGRESS PROTEST: उधर, प्रदर्शन को देखते हुए अकबर रोड पर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस ने तीन लेयर में जवानों को तैनात किया है। किसी भी कांग्रेसी  कार्यकर्ता को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। इस बीच, केंद्र के खिलाफ विरोध जताने के लिए सोनिया, राहुल, प्रियंका समेत कांग्रेस के सभी सांसद सदन में काले कपड़े पहनकर पहुंचे और जमकर नारेबाजी की।

CONGRESS PROTEST: इससे पहले, सुबह राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा, ‘क्या आप तानाशाही का मजा ले रहे हैं, यहां रोज लोकतंत्र की हत्या हो रही है। इस सरकार ने 8 साल में लोकतंत्र को बर्बाद कर दिया।दरअसल, कांग्रेस आज देशभर में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

CONGRESS PROTEST: मीडिया से बात करने के दौरान राहुल अपनी बांह पर काली पट्टी बांधे थे। प्रेस को संबोधित करते हुए राहुल ने कहाकि हर इंस्टीट्यूट में RSS का आदमी है। देश की मीडिया, इलेक्टोरल सिस्टम इनके दम पर विपक्ष खड़ा होता है, लेकिन देश में हर इंस्टीट्यूट में RSS का आदमी बैठा है। वह सरकार के कंट्रोल में है। जब हमारी सरकार होती थी तब इन्फ्रास्ट्रक्चर न्यूट्रल होता था। हम उसमें दखल नहीं देते थे। आज यह सरकार के साथ है। कोई विरोध करता है तो उसके खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियां लगा दी जाती हैं।

राहुल ने कहाकि लोकतंत्र की जो मौत हुई, उससे आपको कैसा लग रहा है? जिस लोकतंत्र को 70 सालों में बनाया गया, उसे 8 साल में खत्म कर दिया गया। कांग्रेस नेता ने कहाकि मेरी दिक्कत ये है कि मैं सच्चाई बोलूंगा, महंगाई, बेरोजगारी का मुद्दा उठाने का काम करूंगा। जो डरता है, वो धमकाता है। जो आज देश की हालत है उससे डरते हैं, जो उन्होंने पूरे नहीं किए, महंगाई और बेरोजगारी से डरते हैं। जनता की शक्ति से डरते हैं, क्योंकि ये 24 घंटा झूठ बोलते हैं।

CONGRESS PROTEST: बता दें कि आज दिल्ली, लखनऊ, पटना, मुंबई, भोपाल समेत देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया।

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस ने प्रदर्शन को लेकर 2 स्तर पर रणनीति तैयार की है। पार्टी के सभी सांसद विजय चौक होते हुए राष्ट्रपति भवन तक मार्च करेंगे। वहीं पार्टी के नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय से PM हाउस तक जाएंगे। यहां वे PM हाउस का घेराव करेंगे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off