Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Manish Sisodia: मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने किया बड़ा दावा कि आया है बीजेपी का ऐसा मैसेज 

0 394

Manish Sisodia:दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने एक बड़ा दावा किया है जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। सिसोदिया का कहना है कि उनके पास बीजेपी का मैसेज आया था। बीजेपी ने उन्हें आम आदमी पार्टी को तोड़ने के लिए कहा है और इसके बदले सीबीआई-ईडी केस बंद कराने का लालच दिया गया है।

मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने ट्वीट कर लिखा, मेरे पास भाजपा का संदेश आया है- “आप” तोड़कर भाजपा में आ जाओ, सारे CBI ED के केस बंद करवा देंगे मेरा भाजपा को जवाब- मैं महाराणा प्रताप का वंशज हूँ, राजपूत हूँ। सर कटा लूँगा लेकिन भ्रष्टाचारियो-षड्यंत्रकारियोंके सामने झुकूँगा नहीं। मेरे ख़िलाफ़ सारे केस झूठे हैं। जो करना है कर लो।”

सिसोदिया का कहना है कि जब दिल्ली में नई आबकारी नीति के मामले में उनके खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की जांच चल रही है। इस कथित घोटाले में वह प्रमुख आरोपी हैं।  मनीष सिसोदिया इसी बीच सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ गुजरात दौरे के लिए निकल गए हैं। गुजरात दौरे पर जाते हुए उन्होंने ट्वीट कर लिखा, मैं अरविंद केजरीवाल के साथ दो दिन के दौर पर गुजरात जा रहा हूं। जिस प्रकार से दिल्ली में काम हुआ है और जिस प्रकार से पंजाब में काम हो रहे हैं, इससे प्रभावित होकर गुजरात की जनता केजरीवाल को एक मौका देना चाहती है। पिछले 27 साल में भाजपा ने गुजरात के लिए जो नहीं किया वो केजरीवाल की सरकार करके दिखाएगी: दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया।

Leave a comment