Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

LIZ TRUSS @BRITAIN: लिज ट्रस होंगी BRITAIN की नई PM, भारतीय मूल के ऋषि सुनक का सपना टूटा

0 122

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

LIZ TRUSS @BRITAIN: लिज ट्रस (LIZ TRUSS)  ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री होंगी। उन्होंने भारतीय मूल के ऋषि सुनक को हराया। बीते 6 साल में ब्रिटेन को चौथा प्रधानमंत्री मिलने जा रहा है।

LIZ TRUSS @BRITAIN: लिज ट्रस (LIZ TRUSS) ग्रेट ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री होंगी। उन्होंने भारतीय मूल के ऋषि सुनक पर जीत हासिल की है। आखिरी चरण में लिज ट्रस को 81 हजार 326 वोट हासिल हुए। वहीं ऋषि सुनक को 60 हजार 399 वोट मिले। सर्वे में भी बताया जा रहा था कि तीसरे यानी अंतिम चरण में लिज ट्रस, ऋषि सुनक से काफी आगे थी।

बता दें कि भारतीय समयानुसार सोमवार शाम 5 बजे नए प्रधानमंत्री के नाम की घोषणा की गई। बोरिस जॉनसन (BORIS JOHNSON) के इस्तीफे के बाद ब्रिटेन में समय से पहले चुनाव करवाए गए थे। खास बात यह  है कि पांच राउंड में ऋषि सुनक ने लिज ट्रस को पीछे छोड़ दिया था, लेकिन फाइनल राऊंड में जीत लिज ट्रस की हुई।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

LIZ TRUSS @BRITAIN: गौर करें तो ऋषि सुनक (RISHI SUNAK) बोरिस जॉनसन की सरकार में वित्त मंत्री रह चुके हैं। सबसे पहले उन्होंने ही कैबिनेट से इस्तीफा दिया था।

बताया जा रहा था कि बोरिस जॉनसन नहीं चाहते थे कि ऋषि सुनक प्रधानमंत्री बनें। अंतिम चरण में कंजर्वेटिव पार्टी के करीब 1 लाख 60 हजार सदस्यों को वोट देना था। इसी चरण में ऋषि सुनक को हार का सामना करना पड़ा।

LIZ TRUSS @BRITAIN: 47 साल की लिज ट्रस ब्रिटेन की तीसरी महिला प्रधानमंत्री होंगी। उन्हें ब्रिटेन में फायरब्रैंड दक्षिणपंथी नेता के रूप में जाना जाता है। लिज से पहले मार्गरेट थैचर और थेरेसा महिला प्राइम मिनिस्टर रह चुकी हैं। बता दें कि आखिरी राउंड में कुल 82.6 फीसदी वोट पड़े थे। 654 वोट रिजेक्ट हो गए थे। बोरिस जॉनसन सरकार में लिज ट्रस विदेश मंत्री थीं। वह 6 बार मंत्री रह चुकी हैं।

LIZ TRUSS @BRITAIN: बोरिस जॉनसन ने अपनी ही पार्टी में दबाव के चलते 7 जुलाई को पीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि नए प्रधानमंत्री के चुने जाने तक वह कार्यभार संभाल रहे थे। अब मंगलवार को जॉनसन प्रधानमंत्री के तौर पर आखिरी भाषण देंगे और अपना इस्तीफा सौंपने स्कॉटलैंड के एबरडीनशायर जाएंगे। वह क्वीन एलिजाबेथ को अपना इस्तीफा देंगे। स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कासल में लिज शपथग्रहण करेंगी। इसके बाद वह 10 डाउनिंग स्ट्रीट से प्रधानमंत्री के तौर पर पहला भाषण देंगी।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off