Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Republic Day Celebration: 74वें गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर दिखी धूम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फहराया तिरंगा

0 398

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Republic Day Celebration: 74वें गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरंगा फहराया। इसके बाद कर्तव्य पथ पर परेड का भव्य आयोजन किया गया। इस साल मिस्र के राष्ट्रपति अब्लेद फतह अल-सीसी गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि थे।

Republic Day Celebration: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति भवन में ‘एट होम’ रिसेप्शन का आयोजन किया। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री मोदी, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी भी मौजूद रहे।Republic Day Celebration

74वें गणतंत्र दिवस परेड के मौके पर वायुसेना के 45 विमान, नौसेना का एक और भारतीय सेना के 4 हेलीकॉप्टरों ने आसमान में हैरतअंगेज करतब दिखाए। इस दौरान दुनिया ने राफेल विमानों की भी ताकत देखी।
कर्तव्य पथ पर डेयरडेविल्स ने अपने प्रदर्शन से रोमांच भर दिया। बाइक पर डेयरडेविल्स ने गजब के स्टंट दिखाए। इस दौरान बाइक पर योग की मुद्राएं करते हुए दिखाई दिए।

इस मौके पर कर्तव्य पथ पर रक्षा मंत्रालय और सांस्कृतिक मंत्रालय की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। यह प्रस्तुति नारी शक्ति पर केंद्रित रही।
परेड में त्रिपुरा की झांकी ‘महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के साथ पर्यटन और जैविक खेती पर आधारित रही। झांकी में महामुनि बुद्ध मंदिर को भी दर्शाता गया।

गणतंत्र दिवस पर गुजरात की झांकी ‘स्वच्छ-हरित ऊर्जा कुशल गुजरात’ विषय पर आधारित रही। इस झांकी में ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों को दर्शाया गया।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

उत्तराखंड की झांकी में कॉर्बेट नेशनल पार्क और अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम को दर्शाया गया।

गणतंत्र दिवस की परेड में आंध्र प्रदेश की झांकी शामिल हुई। झांकी में मकर संक्रांति के दौरान किसानों के त्योहार ‘प्रभला तीर्थम’ को दर्शाया गया।

गणतंत्र दिवस की परेड में पहली बार अग्निवीर शामिल हुए। लेफ्टिनेंट कमांडर दिशा अमृत के नेतृत्व में 144 युवा नाविकों की नौसेना टुकड़ी ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया। इस दौरान टुकड़ी में 3 महिलाएं और 6 पुरुष अग्निवीर शामिल रहे।

गणतंत्र दिवस परेड में बीएसएफ के शाही ऊंटों ने दर्शकों का मन मोह लिया। दुनिया में एकमात्र ऊंटों का दस्ता भारत के पास है।

गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना की भी झांकी शामिल हुई।

कैप्टन सुनील दशरथ के नेतृत्व में 27 एयर डिफेंस मिसाइल रेजिमेंट की आकाश मिसाइल सिस्टम भी परेड में शामिल हुआ। 512 लाइट एडी मिसाइल रेजिमेंट (एसपी) के लेफ्टिनेंट चेतना शर्मा भी मौजूद रहीं।
गणतंत्र दिवस की परेड में 861 मिसाइल रेजीमेंट की ब्रह्मोस भी शामिल रही। लेफ्टिनेंट प्रज्वल कला के नेतृत्व में दुनिया ने भारत के इस मिसाइल सिस्टम की ताकत देखी।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off