Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Rahul Gandhi बोले- भारतीय संसद में विपक्षी नेताओं के बंद कर दिए जाते हैं माइक

0 266

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Rahul Gandhi: ब्रिटिश संसद में राहुल गांधी का भाषण: कहा- भारतीय संसद में विपक्षी नेताओं के माइक बंद कर दिए जाते हैं। उनकी आवाज को हर तरह से दबाया जाता है।

 

ब्रिटिश संसद के ग्रैंड कमेटी रूम में राहुल गांधी ने 90 गेस्ट्स के सामने अपनी बात रखी। इनमें कई सांसद, लॉर्ड्स, प्रोफेसर्स, जर्नलिस्ट और आम लोग शामिल थे।

 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों ब्रिटेन के दौरे पर हैं। राहुल गांधी ने लंदन में हाउस ऑफ पार्लियामेंट के परिसर में ब्रिटिश सांसदों से बातचीत में कहाकि भारतीय संसद में विपक्षी नेताओं के माइक्रोफोन बंद कर दिए जाते हैं। वहां विपक्ष का दमन हो रहा है।

 

ब्रिटेन में अपोजीशन लेबर पार्टी के भारतीय मूल के सांसद वीरेंद्र शर्मा ने पार्लियामेंट के ग्रैंड कमेटी रूम में राहुल गांधी के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में राहुल गांधी ने अपने भारत जोड़ो यात्रा के अनुभवों को भी शेयर किया।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Rahul Gandhi कार्यक्रम में जिस माइक्रोफोन का इस्तेमाल कर रहे थे, वह खराब था। राहुल ने जानबूझकर इसी माइक में बोलना शुरू किया। उन्होंने कहाकि भारत में हमारे माइक खराब नहीं हैं, वे काम कर रहे हैं, लेकिन आप उन्हें चालू नहीं कर सकते। जब मैंने भारतीय संसद में अपनी बात रखने की कोशिश की है, तो ऐसा मेरे साथ कई बार हुआ है। राहुल ने कहाकि भारत में विपक्ष का दमन किया जा रहा है।

 

कार्यक्रम में राहुल ने नोटबंदी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत में नोटबंदी एक विनाशकारी फाइनेंशियल डिसीजन था, लेकिन हमें इस पर चर्चा करने की इजाजत नहीं थी। यहां तक की हमें GST पर भी चर्चा नहीं करने दी जाती है। चीनी सैनिकों के भारतीय इलाके में प्रवेश करने के मामले में चर्चा करने की भी हमें अनुमति नहीं थी। ऐसे में हमें एक घुटन महसूस होती है।

 

समारोह में राहुल गांधी ने कहाकि भारत में लोकतंत्र एक वैश्विक सार्वजनिक अच्छाई है। भारत काफी बड़ा है, अगर भारत में लोकतंत्र को कमजोर किया जाता है, तो यह पूरी दुनिया में कमजोर हो जाता है। भारत का लोकतंत्र अमेरिका और यूरोप के आकार का तीन गुना है और अगर यह लोकतंत्र टूट जाता है, तो यह पूरे विश्व में लोकतंत्र के लिए एक बड़ा झटका होगा।
चैथम हाउस में बोले राहुल- कांग्रेस का अंत हो गया, ऐसा सोचना बेतुका खयाल है।

सोमवार शाम को राहुल ने चैथम हाउस में बातचीत के सेशन में भाग लिया। यहां उन्होंने कहा कि बीजेपी को लगता है कि वह भारत में हमेशा के लिए सत्ता में बनी रहेगी, लेकिन ऐसा नहीं है। और ये कहना कि कांग्रेस का अंत हो गया है, ये बेतुका खयाल है। बीजेपी के 10 साल शासन से पहले कांग्रेस 10 साल सत्ता में रही है। अगर आप इसे ठीक से देखें तो आजादी से लेकर अब तक कांग्रेस पार्टी ने ज्यादा समय तक देश संभाला है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off