Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Droupadi Murmu Sukhoi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भरी सुखोई जेट की उड़ान, फायटर जेट की को-पायलट बनीं

0 173

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Droupadi Murmu Sukhoi: एयरफोर्स के मुताबिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 30 मिनट की उड़ान में ब्रह्मपुत्र और तेजपुर वैली को कवर किया।

बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई 30 MKI फाइटर जेट में 30 मिनट की सॉर्टी की। सुखोई जेट ने सुबह 11 बजकर 8 मिनट पर टेक ऑफ किया और 11 बजकर 38 मिनट पर लैंड किया।

Droupadi Murmu Sukhoi:

गौर करें तो सुखोई में उड़ान भरने वाली मुर्मू देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति बन गई। उनसे पहले पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा सिंह पाटिल ने भी सुखोई में उड़ान भरी थी।

Droupadi Murmu Sukhoi: एयरफोर्स के मुताबिक, 30 मिनट की उड़ान में राष्ट्रपति ने ब्रह्मपुत्र और तेजपुर वैली को कवर किया। विमान ने समुद्र तल से करीब दो किमी की ऊंचाई पर और 800 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भरी।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

एयरक्राफ्ट को 106 स्क्वाड्रन कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन नवीन कुमार ने उड़ाया। उड़ान से पहले राष्ट्रपति को एयरक्राफ्ट और वायुसेना की ऑपरेशनल क्षमता के बारे में बताया गया।

मुर्मू से पहले देश की 12वीं राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने 2009 में सुखोई में उड़ान भरी थी। सुखोई में उड़ान भरकर प्रतिभा पाटिल ने दो वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किए थे।

पहला- सुखोई में उड़ान भरने वाली किसी देश की पहली महिला राष्ट्रपति। दूसरा- किसी देश की सबसे उम्रदराज महिला। प्रतिभा पाटिल तब 74 साल की थीं। उनका नाम गिनीज बुक में भी दर्ज है।

Droupadi Murmu Sukhoi: प्रतिभा पाटिल से पहले डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम राष्ट्रपति रहने के दौरान 8 जून 2006 में सुखोई से उड़ान भर चुके हैं। वे ऐसा करने वाले देश के पहले राष्ट्रपति थे। प्रतिभा पाटिल ने उनके बाद सुखोई से उड़ान भरी। अब द्रौपदी मुर्मू ऐसा करने वाली तीसरी राष्ट्रपति हो गई हैं।

वहीं निर्मला सीतारमण ने 17 जनवरी 2018 में सुखोई 30MKI में उड़ान भरी थी, उस समय वे रक्षा मंत्री थीं। देश के सबसे एडवांस फाइटर जेट सुखोई में उड़ान भरने वाली वह पहली महिला बनी थीं। उन्होंने जोधपुर एयरबेस से 2100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाले सुखोई 30MKI से 8 हजार मीटर से ज्यादा ऊंची उड़ान भरी थी। वे करीब 45 मिनट आसमान में रहीं थीं।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off