Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Heat Wave: बिहार में अभी और चलेंगे लू के थपेड़े

0 112

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Heat Wave: बिहार में भीषण गर्मी का दौर जारी है। राज्य के कई जिलों में अगले 4-5 दिनों में लू का प्रकोप रहेगा। सरकार और मौसम विभाग ने इसका अलर्ट जारी किया है।

 

Heat Wave: बता दें कि बिहार में मंगलवार को 17 जिलों में भीषण लू का क़हर था। वहीं 24 जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार पटना सहित कुछ जिलों में अगले चार-पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान है। इसके कारण अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

 

Heat Wave: मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अररिया, सुपौल, खगड़िया, शेखपुरा और भागलपुर जिला के कुछ स्थानों पर लू और पूर्णिया,बांका और बेगूसराय जिले के कुछ स्थानों पर भीषण लू चलने चलेगी। 

 

Heat Wave: मंगलवार को अधिक गर्मी होने से गरज-तड़क के साथ पटना सहित कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी हुई और कुछ जगहों पर तेज हवाएं भी चलीं। सोमवार को पटना समेत राज्य के अधिकतर जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट हुई थी। इस कारण लोगों ने राहत महसूस की थी। 

 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

मंगलवार को मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार पांच जिलों और शहरों को छोड़कर अन्य जिलों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश का सबसे गर्म जिला 43.3 डिग्री सेल्सियस के साथ खगड़िया रहा।

 

राजधानी पटना में जून में पहली बार मंगलवार को लू चली। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को पटना के अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री की वृद्धि हुई। मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

 

वहीं रविवार के मुकाबले सोमवार को अधिकतम तापमान में 2.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 40.4 डिग्री तापमान रहा। 

 

Heat Wave: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राजधानी में अगले 4 से 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी। इस कारण एक बार फिर से शहरवासियों को तपती गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार गर्मी होने से गरज-तड़क के साथ बारिश होती है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off