Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Asia Cup Ind vs Pak: एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह से हराया

सुपर-4 में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया

0 81

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

स्पिनर कुलदीप यादव ने लिए पांच विकेट

Asia Cup Ind vs Pak: एशिया कप मुक़ाबले में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन के बड़े अंतर से परास्त कर दिया। पाकिस्तान की पूरी टीम 32 ओवर में मात्र 128 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। कुलदीप यादव ने 5 विकेट झटके।

 

357 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही है। 17 रन के स्कोर पर टीम का पहला विकेट गिर चुका है। जसप्रीत बुमराह ने इमाम उल हक को शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। इमाम ने 18 गेंद में नौ रन बनाए। 

 

43 रन के स्कोर पर पाकिस्तान का दूसरा विकेट गिरा है। बाबर आजम 24 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। हार्दिक पांड्या ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। 

 

47 रन के स्कोर पर पाकिस्तान का तीसरा विकेट गिरा है। मोहम्मद रिजवान पांच गेंद में दो रन बनाकर आउट हो चुके हैं। शार्दुल ठाकुर ने उन्हें विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया।

 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

पाकिस्तान को बड़ा झटका कुलदीप यादव ने 20वें ओवर में दिया। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर फखर जमान को क्लीन बोल्ड कर दिया। फखर बड़ा शॉट लगाना चाहते थे, लेकिन वह कुलदीप की फ्लिपर को पढ़ने में चूक गए। फखर ने 50 गेंद पर 27 रन बनाए।

 

पाकिस्तान की आधी टीम 96 रन पर पवेलियन लौट गई। उसे पांचवां झटका कुलदीप यादव ने दिया। उन्होंने आगा सलमान को एलबीडब्ल्यू कर दिया। सलमान 32 गेंद पर 23 रन ही बना सके।

 

पाकिस्तान को छठा भी कुलदीप यादव ने दिया। उन्होंने 28वें ओवर की चौथी गेंद पर शादाब खान को आउट कर दिया। शादाब बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में बाउंड्री पर शार्दुल ठाकुर को कैच थमा बैठे। शादाब ने 10 गेंद पर छह रन बनाए।

 

पाकिस्तान का 7वाँ विकेट भी कुलदीप यादव ने लिया। कुलदीप ने इफ्तिखार को 23 रन पर आउट किया। फहीम अशरफ को कुलदीप ने 4 रन पर बोल्ड किया। कुलदीप को कुल 5 विकेट मिले। शाहीन अफरीदी नॉट आउट रहे। नसीम शाह और हैरिस रऊफ एबसेंट हर्ट रहे।

 

इससे पहले भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर फोर का मैच बारिश से बाधित रहा है। रविवार को खेल पूरा नहीं हो सका। भारतीय पारी के 24.1 ओवर के बाद बारिश ने खलल डाला। इसके बाद एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। एसीसी ने पहले ही इस मैच के लिए रिजर्व डे निर्धारित किया था। आज शाम 4.40 बजे मैच की शुरुआत हुई। भारत ने 24.1 ओवर से आगे खेलना शुरू किया और निर्धारित 50 ओवर में दो विकेट खोकर 356 रन बनाए। 

 

विराट और राहुल ने शतकीय पारियां खेलीं। विराट ने 122 और के एल राहुल ने 111 रन बनाए। ये दोनों बल्लेबाज़ नाबाद लौटे। विराट कोहली ने वनडे में अपनी 47वीं सेंचुरी ठोंकी। अब वह सचिन तेंदुलकर से मात्र 2 शतक दूर हैं। सचिन ने वनडे में 49 शतक बनाए थे। विराट कोहली ने वनडे में सबसे तेज 13000 रन भी पूरे किए। इसके साथ ही के एल राहुल ने छठी सेंचुरी बनाई। वहीं ओपनर रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शतकीय साझेदारी की। रोहित ने 56 और गिल ने 58 रन बनाए। 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off