Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Bhanvi Singh: पिस्टल, रायफल और इतना किलो सोना…जानें राजा भैया की पत्नी भानवी का रसूख

0 108

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Bhanvi Singh: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह की पत्नी भानवी सिंह ने धोखाधड़ी के आरोप में एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह पर मुकदमा दर्ज करा दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर से दी है। इससे पहले भी राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह अक्षय प्रताप सिंह पर कार्रवाई की मांग कर चुकी है और अब उन्होंने अंतत: केस दर्ज करवा दिया है।

 

एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह पर भानवी सिंह धोखाधड़ी का इल्जाम लगाती है। उनका आरोप है कि अक्षय प्रताप ने धोखाधड़ी से कंपनी के कई शेयर हासिल कर लिए। इस कंपनी को दोनों साथ मिल कर चला रहे थे। यहां पर हम बात करने जा रहे हैं भानवी सिंह की। राजा भैया की पत्नी होने के अलावा भी उनकी एक अपनी पहचान है। 

 

आपको बता दें कि भानवी बस्ती राजघराने की राजकुमारी हैं। उनका जन्म 10 जुलाई 1974 को बस्ती जिले में हुआ था। वह राजा के छोटे भाई राजा कुंवर रवि प्रताप सिंह की 4 बेटियों में से तीसरे नंबर की हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई लिखाई बस्ती और लखनऊ में की है। राजा भैया या रघुराज प्रताप सिंह से उनकी शादी 17 फरवरी 1995 को हुई। वर्तमान में दंपति के दो बेटियां और दो बेटे हैं।

 

शादी में मच गया था हड़कंप

 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

राजा भैया की शादी में हड़कंप भी मच गया था। ये हड़कंप एक रस्म की वजह से मच गया था। उनकी शादी में उस समय के सीएम मुलायम सिंह यादव समधी बन कर आए थे। विदाई के समय अचानक उनके ऊपर लाल रंग फेंका गया। जिससे सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया था। 

 

बाद में, मुलायम सिंह को खुद अपने सुरक्षाकर्मियों को समझाना पड़ा कि ये एक रस्म है। आपको बता दें कि बिहार-यूपी के ज्यादातर इलाकों में समधी पर लाल रंग फेंका जाता है। रिपोर्ट के अनुसार, मुलायम सिंह पर ये रंग भानवी सिंह की मां मंजुल सिंह ने डाला था। 

 

रसूख में किसी से कम नहीं भानवी

 

भानवी सिंह रसूख या संपत्ति के मामले में किसी से कम नहीं है। चुनावी हलफनामे में राजा भैया ने बताया था कि भानवी सिंह के पास 4.5 किलो सोना और 10 किलो चांदी के अलावा 21 सोने के सिक्के भी हैं। उनके पास एक पिस्टल भी है। इसकी कीमत लगभग 1 लाख रुपये है। 

 

भानवी सिंह हथियार की शौकीन हैं। उनके पास पिस्टल के अलावा रायफल और एक बंदूक भी है। रायफल की कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई जा रही है। फिलहाल बस्ती महल को हेरिटेज साइट के रूप में डेवलप करने की तैयारी चल रही है। 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off