Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव का नौकरी को लेकर नया नारा, बीजेपी ने घेरा

0 118

 

Tejashwi Yadav: बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने एक नया स्लोगन दिया है। अपने एक्स हैंडल पर उन्होंने लिखा कि- बिहार में बहार, नौकरियां अपार #बिहार।

 

आपको बता दें कि एक समय चुनाव के दौरान बिहार में यह स्लोगन काफी चला था कि बिहार में बहार है, नीतीशे कुमार है। इसी तर्ज पर तेजस्वी ने राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सरकारी नौकरियों पर नया स्लोगन दिया है।

 

अपने एक्स या ट्विटर हैंडल पर तेजस्वी ने बिहार पुलिस में सिपाही के 21391 पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए जारी परीक्षा कैलेंडर की अधिसूचना को टैग किया।

 

अगले महीने की एक तारीख से इसकी लिखित परीक्षा होनी है। मालूम हो कि एक दिन पहले तेजस्वी ने अपने एक्स हैंडल पर यह लिखा था- बुलंद है हमारा इरादा, पूरा करते हम हर वादा।

 

अब ये नारा विपक्ष में बैठी बीजेपी को कुछ खास पसंद नहीं आ रहा है। इस वजह से वो लगातार सत्ता पक्ष को घेरने की कोशिश कर रही है।

 

हालांकि, माना जा रहा है चुनाव से ठीक पहले ये दांव महागठबंधन को बड़ा फायदा पहुंचा सकते हैं।

Leave a comment