Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Lok Sabha Chunav 2024: दिल्ली में कांग्रेस को तगड़ा झटका, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली का इस्तीफ़ा

Lok Sabha Chunav 2024: आप से कांग्रेस की दोस्ती और कन्हैया कुमार को बताया इस्तीफ़े की वज़ह

0 1,793

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के बीच दिल्ली में कांग्रेस पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने रिज़ाइन कर दिया है। बता दें कि अरविंदर लवली पूर्व सीएम शीला दीक्षित की टीम के सदस्य रहे हैं।

गौर करें तो लवली काफी समय वक्त से पार्टी से नाराज़ चल रहे थे। इसके पीछे की वज़ह दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ कांग्रेस का गठबंधन माना जा रहा था और उन्होंने अपने इस्तीफे में भी यही सब कुछ लिखा है।

अरविंदर लवली ने इस्तीफे में लिखा है कि वह कई कारणों से खुद को अपंग महसूस करते हैं और दिल्ली पार्टी इकाई के अध्यक्ष के रूप में बने रहने में अपने आप को असमर्थ समझते हैं. पत्र में उन्होंने लिखा, ’31 अगस्त 2023 को मुझे दिल्ली कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जिसके लिए मैं पार्टी का आभार व्यक्त करता हूं. मैंने पिछले 7-8 महीनों में दिल्ली में पार्टी को फिर से स्थापित करने का भरपूर प्रयास किया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पार्टी फिर से उसी स्थिति में पहुंच जाए, जैसी कभी थी.’

इसके अलावा, कन्हैया कुमार का जिक्र करते हुए अरविंदर सिंह लवली ने लिखा, ‘उत्तर-पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार (कन्हैया कुमार) पार्टी लाइन और मान्यताओं का खंडन करते हुए दिल्ली के सीएम की झूठी प्रशंसा कर रहे हैं और मीडिया में बयान दे रहे हैं. उन्होंने दिल्ली के नागरिकों की पीड़ा को न देखते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और बिजली क्षेत्र में किए गए कथित कार्यों को लेकर आप के झूठे प्रचार का समर्थन किया.’

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

जानकारी के मुताबिक अरविंदर सिंह लवली काफी दिनों से प्रदेश कार्यालय भी नहीं आ रहे थे। वह चाहते थे कि उत्तर पश्चिमी दिल्ली से राजकुमार चौहान को टिकट मिले, लेकिन ऐसा न होने पर वे नाराज़ बताए जा रहे थे। वहीं अब अपने इस्तीफे में लवली ने पार्टी से नाराज़गी की बड़ी वज़ह आम आदमी पार्टी से गठबंधन भी बताया है।

मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजे अपने इस्तीफे में लिखा कि दिल्ली कांग्रेस उस पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थी, जो कांग्रेस पार्टी के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के एकमात्र आधार पर बनी थी। इसके बावजूद, पार्टी ने दिल्ली में AAP के साथ गठबंधन करने का फैसला किया।

गौरतलब है कि हाल ही में दिल्ली की 15 साल की शीला दीक्षित की सरकार में मंत्री रहे दिग्गज नेता राजकुमार चौहान ने भी अपना इस्तीफा दिया था। उन्होंने अपने इस्तीफे की वजह प्रदेश कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया के खराब व्यवहार को बताया था और चौहान के पीछे लवली ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर वोटिंग से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off