Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Priyanka Gandhi: भावुक प्रियंका बोलीं: अमेठी से रिश्ता खून का, सांसद कोई भी बने यह कभी खत्म नहीं होगा

Priyanka Gandhi: 'यह भूमि मेरे पिता की कर्मभूमि, इसे मैं पूजती हूं, राहुल पूजते हैं'

0 49

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Priyanka Gandhi: कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी अमेठी से गांधी परिवार के रिश्ते को लेकर कल बहुत भावुक हो गईं। वो बोलीं अमेठी से उनका रिश्ता खून का है।

बता दें कि प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को अमेठी में कई सभाओं को संबोधित किया। उनका लहजा बहुत भावुक था। उन्होंने अमेठी से गांधी परिवार के पुराने रिश्तों पर लंबी बात की।

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहाकि अमेठी से हमारा रिश्ता पाक है। प्रेम का है। सेवा और शहादत का है। खून का रिश्ता है। यह कभी नहीं टूटेगा। कोई भी सांसद बने। कोई हमारे बारे में हजार झूठ बोल जाय। फिर भी यह रिश्ता नहीं टूटेगा। यह भूमि मेरे पिता की कर्मभूमि है। इसे मैं पूजती हूं। राहुल इसे पूजते हैं।

अमेठी संसदीय सीट के तेंदुआ में कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा के समर्थन में आयोजित कार्यकर्ता बैठक में प्रियंका गांधी हरेक मुद्दे पर बोलीं।

मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए प्रियंका ने कहाकि देश में झूठ की राजनीति फैली है। नौटंकी की राजनीति है।

प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि वह यह नहीं बता सकते कि 10 साल में कितने को रोज़गार दिया। महंगाई कितनी कम किया। कितनी संस्थाएं खोली हैं।

प्रियंका ने कहा कि प्रधानमंत्री सिर्फ एक परिवार के खिलाफ दिन-रात बोलते हैं। इंदिरा गांधी को देशद्रोही कहते हैं, जिन्होंने पाकिस्तान को तोड़कर बांग्लादेश बनाया। राजीव गांधी जैसे देशभक्त को देशद्रोही कहते हैं। प्रियंका ने इसके साथ ही सरकार पर हमला बोला। किसानों की समस्या को उठाया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र की लड़ाई है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

प्रियंका ने कहाकि आज देश में एक नई राजनीति आई है। यहां जनता के जज्बातों से खेला जा रहा है। ज़मीन हड़पने को लेकर गांधी परिवार पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस नेत्री ने कई योजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही ये कहाकि कुछ ऐसा हुआ कि कुछ लोग बहक गए और राहुल चुनाव हार गए। इसके बाद यह रिश्ता कुछ दिन के लिए रुक गया, लेकिन ख़त्म नहीं हुआ। कोविड को लेकर किए गए प्रयासों का जिक्र किया।

इतना ही नहीं प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ता बैठक में अपनेपन का एहसास कराया। पिता राजीव की यादों को ताजा किया। पिता के साथ अमेठी में गुजारे पलों को याद किया। माँ सोनिया के साथ अमेठी में किए प्रचार को याद कर भावुक हुईं। पिता की शहादत का जिक्र किया। मां सोनिया गांधी के साथ ही भाई राहुल के चुनाव का जिक्र किया। इस  तरह से  44 मिनट के भाषण में प्रियंका ने 40 मिनट सिर्फ भावनात्मक बातें की।

इससे पहले प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी के अडानी वाले बयान को लेकर रायबरेली में कहा कि राहुल गांधी हर रोज अडानी पर बात करते हैं। राहुल गांधी रोज अडानी को लेकर खुलासे करते हैं।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने जनता के बीच ये भी कहा, ‘राहुल गांधी आपको रोज बताते हैं कि नरेंद्र मोदी की बड़े-बड़े उद्योगपतियों से साठगांठ हैं। नरेंद्र मोदी ने तो अपने मित्रों के 16 लाख करोड़ रुपयों को माफ कर दिया, लेकिन किसानों का एक रुपय भी माफ नहीं किया गया। नरेंद्र मोदी इस बात का जवाब दें…’

चुनावी सभा में प्रियंका गांधी कहती हैं, “इस देश की जितनी भी संपत्ति है, सारी अपने करोड़पति मित्रों को दे दी है. देश के बंदरगाह, हवाई अड्डे, देश का कोयला, देश की जो बिजली बनाने वाली हैं…. अपने खरबपति मित्रों को दे दी.”

गौर करें तो 8 मई को तेलंगाना के करीम नगर में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था। पीएम मोदी ने तेलंगाना की जनता के सामने कांग्रेस से कई सवाल किए थे। उन्होंने ये तक पूछा कि ऐसा क्या हो गया कि शहजादे ने अडानी-अंबानी को गाली देना बंद कर दिया है। क्या उनके यहां टेंपो में भरकर माल पहुंचा है। पीएम ने यह भी कहा कि कांग्रेस पिछले पांच सालों से सुबह उठकर माला जपने लगती थी कि हमने काले धन के पैसे लिए हैं।

करीमनगर में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि BJP हमेशा नेशन फर्स्ट के सिद्धांत पर चलती है, जबकी कांग्रेस फैमली फर्स्ट की नीतियों पर चलती है। उनकी पार्टी ”By the Family, for the Family or To the Family” (परिवार द्वारा, परिवार के लिए) पर चलती है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off