Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

PM Modi NDA: एनडीए संसदीय दल की बैठक को आज पीएम मोदी करेंगे संबोधित

0 350

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

PM Modi NDA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन संसदीय दल की बैठक में अपने विचार रखेंगे। तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी संसद के पहले सत्र के दौरान सत्तारूढ़ दल के सांसदों को पहली बार संबोधित करेंगे।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भाजपा और उसके सहयोगी दलों के सभी सांसदों को मंगलवार की बैठक के बारे में सूचित कर दिया गया है। उन्हें बैठक में शामिल होने के लिए कहा गया है।

यह बैठक इसलिए भी अहम है, क्योंकि भाजपा को 2014 के बाद पहली बार हाल ही में हुए चुनावों में लोकसभा में बहुमत नहीं मिला है। सरकार चलाने के लिए पार्टी अपने सहयोगियों पर निर्भर है।

एनडीए की बैठक ऐसे समय हो रही है जब संसद के संयुक्त अधिवेशन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा और राज्यसभा में चर्चा चल रही है। पीएम मोदी दोनों सदनों में चर्चा का जवाब देंगे। भाजपा ने इस लोकसभा चुनाव में 240 सीटें जीतीं, जबकि उसके सहयोगियों को 53 सीटें मिली।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off