Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Bhojpur Triple Murder: बिहार के भोजपुर में चाय नहीं देने पर पति ने पत्नी का धड़ से अलग किया सिर, दुधमुंहे बेटे और बेटी को भी काट डाला

0 37

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Bhojpur Triple Murder: बिहार के भोजपुर में चाय नहीं देने पर पति ने पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया। इसके साथ ही दुधमुंहे बेटे और बेटी को भी काट डाला।

बिहार के भोजपुर जिले के अजीमाबाद थाना क्षेत्र के मिल्की टोला गांव में सिरफिरे पति ने चाय नहीं देने पर पत्नी का धड़ से सिर अलग कर दिया। और फिर अपने बेटे-बेटी को भी खंती से काट डाला।

एक घर में परिवार की लोगों की निर्मम हत्या से हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बिहार के भोजपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जब सिरफिरे पति ने चाय नहीं देने पर पत्नी का धड़ से सिर अलग कर दिया। और फिर दुधमुहे बेटे और 8 साल की बेटी को भी खंती से काट डाला। तीनों की लाश घर से बरामद हुई है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना अजीमाबाद थाना क्षेत्र के मिल्की टोला गांव की है। जब मंगलवार की शाम एक सनकी युवक ने अपनी पत्नी और दो बच्चों को खंती से गला काट कर मार डाला। पत्नी का सिर धड़ से अलग था, और पैर पर भी जगह-जगह काटे जाने के जख्म मिले हैं।

मरने वालों में मिल्की टोला निवासी लालू यादव की 30 वर्षीय पत्नी सीमा देवी, आठ वर्षीया पुत्री सौम्या कुमारी और दस माह का बेटा द्विदान्त कुमार शामिल हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद लालू यादव घर के सामने घूम रहा था।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। घर से हत्या करने में इस्तेमाल खंती बरामद कर लिया गया है।

सूचना मिलने पर अगिआंव के सर्किल इंस्पेक्टर अनिल कुमार और थानाध्यक्ष नसीम खां पुलिस बल के साथ पहुंचे। अधिकारियों ने मामले की छानबीन की गयी। घर में बिखरे खून के धब्बे और हत्या में इस्तेमाल खंती को जब्त किया गया।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off