Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस 2025 की 90 मिनट तक चलेगी परेड, प्रबोवो सुबियांटो चीफ गेस्ट

0 257

Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस परेड की शुरुआत सुबह 10.30 बजे के करीब होगी। यह परेड लगभग 90 मिनट तक चलेगी। समारोह की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जाने से होगी, जहां वे देश के वीरों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो ‘पारंपरिक बग्गी’ में सवार होकर कर्तव्य पथ पर पहुंचेंगे। यह प्रथा 40 वर्षों के बाद 2024 में फिर से शुरू की गई थी। राष्ट्रपति के अंगरक्षक, भारतीय सेना की सबसे वरिष्ठ रेजिमेंट द्वारा उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी। इसके बाद कर्तव्य पथ पर परेड निकाली जाएगी, जिसमें देश की सैन्य ताकत के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत का भी प्रदर्शन किया जाएगा। इस परेड के दौरान दिल्ली में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और जगह-जगह पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही है।

Leave a comment