Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Rahul Gandhi’s Bihar visit: माउंटेन मैन दशरथ मांझी को श्रद्धांजलि दी

rahul gandhi's bihar visit tribute paid to dashrath manjhi
0 61

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को अपने बिहार दौरे की शुरुआत गहलौर गांव से की, जो गया जिले में है। यह इनका पांचवा दौरा है।  वहां उन्होंने माउंटेन मैन दशरथ मांझी की मूर्ति पर फूल अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने दशरथ मांझी का सम्मान किया और उनके बेटे भगीरथ मांझी से मुलाकात की। राहुल गांधी ने उनके साथ हाथ पकड़ कर चलते भी देखा गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।

Rahul Gandhi ने दी श्रंद्धाजलि

गहलौर से निकलने के बाद राहुल गांधी राजगीर पहुंचे। वहां उन्होंने जरासंध स्मारक का दौरा किया। फिर वे डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक गए और उनकी प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाए। यह कदम सामाजिक न्याय और समानता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता दिखाने के लिए था। वहां से वे तुरंत इंटरनेशनल कन्वेंशन हॉल पहुंचे। वहां उन्होंने समाज के कई प्रतिनिधियों से बातचीत की। लोगों का बड़ा समूह मौजूद था और उन्होंने उनके साथ सीधी बात की।

दोपहर में राहुल गांधी गयाजी लौटे। वहां उनका महिलाओं के साथ खास संवाद का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम गया-पटना मुख्य मार्ग पर बने पहाश्वर रिसॉर्ट में हुआ। बड़ी संख्या में महिलाएं इसमें शरीक हुईं। राहुल गांधी ने महिलाओं के अधिकार, पढ़ाई, रोज़गार और सामाजिक भागीदारी पर बातें की। उन्होंने कहा कि बिना महिलाओं की भागीदारी के कोई भी समाज आगे नहीं बढ़ सकता।

इसे भी पढ़ें – Jitanram Manjhi का Rahul Gandhi पर तंज: कहा- लालू शासनकाल में राहुल बार-बार बिहार आते तो अपहरण हो जाता

Leave a comment