Vimarsh News
Khabro Me Aage, Khabro k Pichhe

Bihar politics में उथल पुथल, उपेंद्र कुशवाहा के पार्टी से जुड़े कई दिगज्ज

politics turmoil in bihar several prominent figures associated with upendra 20251217 140859 0000
0 56

बिहार पॉलिटिक्स (Bihar politics) में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक परिवर्तन देखने को मिला है। विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े अनुभवी नेताओं का एक समूह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया। इस अवसर पर आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नए सदस्यों का औपचारिक स्वागत किया गया, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जनाधार को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि इन नेताओं के जुड़ने से राष्ट्रीय लोक मोर्चा को न केवल बिहार में बल्कि उत्तर प्रदेश, दिल्ली और अन्य राज्यों में भी संगठनात्मक मजबूती प्राप्त होगी। आरएलएम के अनुसार, नए सदस्य का सामाजिक और राजनीतिक अनुभव पार्टी के विस्तार और जनाधार को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। पार्टी का यह भी मानना है कि इससे आगामी चुनावों में संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि वर्तमान समय में देश की राजनीति को एक ईमानदार, सक्षम और जनहित में काम करने वाले विकल्प की आवश्यकता है। उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा हमेशा किसानों, युवाओं, महिलाओं और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करता रहा है, और आगे भी इस दिशा में पूरी ताकत से काम करता रहेगा। पार्टी में शामिल होने वाले प्रमुख नेताओं में पूर्व सांसद डॉ. ईके बाजपेयी, उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री राज यादव, दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विनोद नागर, सामाजिक कार्यकर्ता महेश कश्यप, पूर्व संगठन पदाधिकारी राकेश चौधरी और वरिष्ठ राजनीतिक कार्यकर्ता सुरेंद्र शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें – Samrat Choudhary और AIMIM के बीच गुपचुप मुलाकात, ऑपरेशन लोटस में जुटी भाजपा?

Leave a comment